नंदी की विदाई पर अखिलेश का तंज: ‘भ्रष्टाचार का कोटा पूरा होते ही मची भगदड़’
News Image

उत्तर प्रदेश की राजनीति में यूपीडा (UPEIDA) से मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता को हटाए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस कदम को भाजपा का एक दिखावटी ड्रामा करार दिया है।

भ्रष्टाचार का टारगेट पूरा, अब कैसी सफाई? अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब तक घटिया एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ और भ्रष्टाचार का आपसी लेनदेन का टारगेट पूरा हो गया, तब तक मंत्री को पद पर बनाए रखा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि अब हटाने का क्या औचित्य है? पूर्व सीएम ने इसे सीएम योगी की साफ-सुथरी छवि दिखाने की एक नाकाम कोशिश बताया।

चुनाव हारने के डर से बौखलाई भाजपा सपा प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा को अब अपनी हार का डर सताने लगा है। अखिलेश के अनुसार, भाजपा को यह एहसास हो चुका है कि उसके विधायक और प्रत्याशी केवल जनसेवा के बजाय खाने-कमाने में लगे रहे हैं। इसी बौखलाहट में मुख्यमंत्री अब मंत्रियों और प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई का दिखावा कर रहे हैं।

इलाहाबाद से लेकर पूरे यूपी में टिकट काटने की तैयारी अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा केवल इलाहाबाद ही नहीं, बल्कि प्रदेश की उन सभी 225 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को बदलने की तैयारी में है, जो उन 43 लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आती हैं जहां इंडिया गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा, अभी तो ये आधे हुए हैं, विधानसभा चुनाव आते-आते ये पूरी तरह साफ हो जाएंगे।

पीडीए के सामने नहीं टिकेगा कोई फॉर्मूला अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि भाजपा चाहे कितने भी प्रत्याशी बदल ले, वह पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और इंडिया गठबंधन के सामने टिक नहीं पाएगी। उन्होंने भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी, जमीन कब्जाने, लूट और सांप्रदायिक राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया।

जनता बदलाव के मूड में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की महा-भ्रष्ट और दमनकारी नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। उनका मानना है कि जनता अब भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है और आगामी चुनावों में इस सरकार से पूरी तरह छुटकारा पाना चाहती है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मौत को खुली चुनौती: लहरों के बीच तेज रफ्तार नाव पर कूदते परिवार का वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Story 1

10 साल का लिव-इन, 3 बार गर्भपात और 60 लाख की ठगी: मॉडल को एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर फंसाया जाल में

Story 1

पीओके में पाकिस्तानी सेना का खूनी खेल : हक मांग रहे कश्मीरियों पर बरसाईं गोलियां, 27 की मौत

Story 1

सर कटेगा पर झुकेंगे नहीं : TMC में बड़ी बगावत, 20 सांसदों के साथ ममता के खिलाफ काकोली घोष का खुला मोर्चा

Story 1

जोजिला सुरंग का ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू : अब 12 महीने लद्दाख से जुड़ा रहेगा भारत

Story 1

पटना में बुलडोजर का कहर: विधवा महिला के गंभीर आरोपों से गरमाया प्रशासनिक गलियारा

Story 1

डेब्यू टेस्ट में ही छाए मानव सुथार: फाइव विकेट हॉल लेकर रचा इतिहास, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल

Story 1

ICC Women s T20 World Cup 2026: खिताब की दावेदारी के लिए टीम इंडिया का फाइनल टेस्ट आज

Story 1

क्या मंत्री पद से हाथ धो बैठेंगे दीपक प्रकाश? MLC उम्मीदवारी से कटा पत्ता

Story 1

‘बड़ा पार्सल तो 20 रुपए एक्स्ट्रा!’ डिलीवरी बॉय की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, भड़के लोग