बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में हुई एक गंभीर मेडिकल लापरवाही ने पूरे राजस्थान के स्वास्थ्य तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी अचानक प्रभावित हो गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
आईसीयू में जिंदगी और मौत से जंग प्रभावित महिलाओं की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच है। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद इन सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। फिलहाल सभी का डायलिसिस किया जा रहा है और एक महिला को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अस्पताल प्रशासन अभी तक इस त्रासदी के पीछे के ठोस कारण की पुष्टि नहीं कर पाया है।
हनुमान बेनीवाल का तीखा हमला इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर सरकार पर तंज कसते हुए पूछा, आखिर कब तक हर बड़ी घटना के बाद सिर्फ जांच के आदेश देकर जिम्मेदारी से बचते रहेंगे? बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से सवाल किया कि आखिर ऐसी नौबत आती ही क्यों है कि मरीजों को आईसीयू में जाना पड़े।
स्वास्थ्य विभाग हरकत में, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय आपात बैठक की। मंत्री ने मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है और अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है। सूत्रों के अनुसार, स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री जल्द ही बीकानेर का दौरा भी कर सकते हैं।
व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल कोटा के बाद बीकानेर की इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष का आरोप है कि स्वास्थ्य मॉडल के दावे खोखले हैं, जबकि सत्ता पक्ष मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिला रहा है। फिलहाल, पूरा प्रदेश इस जांच रिपोर्ट के इंतजार में है कि आखिर ऑपरेशन के बाद महिलाओं की किडनी खराब होने के पीछे क्या कारण रहा और इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?
*कोटा के बाद अब बीकानेर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की किडनी खराब होने की खबर ने एक बार फिर राजस्थान के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की पोल खोल दी है। मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp व स्वास्थ्य मंत्री श्री @GajendraKhimsar से पूछना चाहता हूं कि आखिर कब तक हर बड़ी… pic.twitter.com/9L0AeHmrQV
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) June 9, 2026
साय कैबिनेट का बड़ा धमाका: पावर ट्रांसमिशन कंपनी लाएगी IPO, किसानों को 15 हजार की मदद
बेन स्टोक्स विवाद में नया मोड़: रग्बी के विशालकाय खिलाड़ी से हुई थी झड़प!
रिश्तों का कत्ल: यूपी में फिर सास ले उड़ी दामाद, अलीगढ़ के बाद अब कानपुर से आई शर्मनाक खबर
बौने चोर के जिस्म पर विशालकाय लबादा : ईरान का अमेरिका को तीखा जवाब
कांग्रेस में घमासान: आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा हमला, कहा- ‘सचिन पायलट के साथ हुआ षड्यंत्र, असली जड़ राहुल गांधी हैं’
न्यूयॉर्क के मैदान पर ट्रंप की फजीहत: NBA मैच के दौरान दर्शकों ने जमकर की बू
PoK में मातम का मंजर: पाक सेना की फायरिंग में 400 से 500 लोगों की मौत का दावा, दहला इलाका
राजस्थान कांग्रेस में महा-कलह : गहलोत के तीखे वार पर चुप्पी साधे बैठी पार्टी, बीजेपी ने दिखाई हमदर्दी
दिन में अदालत, रात में चांदनी बार : रावलपिंडी कोर्ट में मुजरे का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा: पिघला स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत, मचा कोहराम