टीवी के सबसे चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। अरमान और अभिरा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, और अब कहानी एक ऐसे मोड़ पर है जिसने प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
अपनों के धोखे से घर से बाहर सीरियल में कावेरी और बुआ सा की गलत फैसलों और साजिशों के कारण अरमान और अभिरा को पोद्दार हाउस छोड़ना पड़ा। अपनों के इस धोखे ने उन्हें तोड़ जरूर दिया, लेकिन अभिरा ने हार नहीं मानी। घर से बेघर होकर वे अपने पुराने आशियाने में अपनी बेटियों के साथ नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं।
अरमान की गिरती सेहत और ब्रेन ट्यूमर का खुलासा कहानी में सबसे बड़ा और दुखद मोड़ तब आया जब घर की सफाई के दौरान अरमान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। जांच में पता चला कि अरमान को ब्रेन ट्यूमर जैसी जानलेवा बीमारी है। इसके बाद अरमान ने अपनी याददाश्त खो दी और अभिरा को पहचानने से भी इनकार कर दिया। इस खबर ने न केवल अभिरा को, बल्कि पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
अभिराम का मिशन न्याय एक तरफ अरमान की जान बचाने की जद्दोजहत जारी है, तो दूसरी तरफ अभिरा अब झुकने वाली नहीं है। उसे जल्द ही ऋषभ के खिलाफ एक ठोस सबूत मिलने वाला है। अभिरा अब बिना डरे ऋषभ को कोर्ट में कटघरे तक ले जाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। यह कदम न केवल दुश्मनों की साजिश को बेनकाब करेगा, बल्कि पोद्दार परिवार के उन लोगों के होश भी उड़ा देगा जो अब तक अभिरा को कमजोर समझ रहे थे।
क्या अभिरा बचा पाएगी अरमान का प्यार? अब सवाल यह उठता है कि क्या अभिरा अपनी कानूनी लड़ाई लड़ते हुए अरमान की याददाश्त वापस ला पाएगी? क्या वह ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से अरमान को सुरक्षित बाहर निकाल पाएगी? ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिरा के इस नए अवतार का सामना दुश्मन कैसे करते हैं।
Armaan ki Abhira caring for her Armaan so lovingly has my whole heart❤️#yrkkh #yrkkh4 #AbhiMaan #ArmaanPoddar #RohitPurohit @ROHITPUROHIT00 pic.twitter.com/hSfXFlJTWj
— 🍃 (@anikanmanii) June 9, 2026
नीट री-एग्जाम: शिक्षा मंत्री का छात्रों को भरोसा, कहा- इस बार रिजल्ट आएगा सटीक समय पर
IPL 2026: खिताब बचाने के बाद विराट कोहली का भावुक पोस्ट, कहा- यह जगह मेरा घर है
कांग्रेस में घमासान: आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा हमला, कहा- ‘सचिन पायलट के साथ हुआ षड्यंत्र, असली जड़ राहुल गांधी हैं’
PoK में खूनी संघर्ष: शोकसभा में पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत
डॉन 3 विवाद के बीच नए घर की बालकनी पर दिखे रणवीर-दीपिका, बेबी बंप ने बटोरी सुर्खियां
जोजिला टनल: दुश्मनों की छाती पर ब्रेकथ्रू , 27 साल पुरानी साजिश का भारत ने दिया कड़ा जवाब
दिल्ली में निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर: 18 जून तक इन रास्तों पर रहेगा भारी जाम, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोजिला टनल: हिमालय की दुर्गम चोटियों पर भारत का इंजीनियरिंग चमत्कार , अब सालभर लेह-लद्दाख की राह होगी आसान
UNSC में भारत की खरी-खरी: पाकिस्तान को बताया नाकाम , अफ़गानिस्तान के लिए दोहराया समर्थन
पटना में बुलडोजर का कहर: विधवा महिला के गंभीर आरोपों से गरमाया प्रशासनिक गलियारा