महाराष्ट्र: राज्य की मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना को लेकर एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने केंद्र की उज्ज्वला योजना में की गई कटौती को ढाल बनाकर महायुति सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है।
उज्ज्वला योजना में कटौती और रोहित पवार का दावा केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में भारी बदलाव किया है। पहले जो लाभार्थी साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर पाते थे, उन्हें घटाकर 9 किया गया और अब यह सीमा केवल 4 सिलेंडर तक सीमित कर दी गई है। रोहित पवार ने इसे जनता के साथ विश्वासघात करार दिया है।
लाडकी बहिन योजना पर मंडराया संकट रोहित पवार ने उज्ज्वला योजना के उदाहरण को महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना से जोड़ दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि चुनाव के दौरान वोट बटोरने के लिए इस योजना का जमकर प्रचार किया गया, लेकिन चुनाव निपटते ही इसके नियम कड़े कर दिए गए।
80 लाख महिलाओं को बाहर करने का आरोप रोहित पवार का आरोप है कि सरकार ने अलग-अलग नियम लगाकर पहले ही लगभग 80 लाख महिलाओं को इस योजना के दायरे से बाहर कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में और भी कठिन शर्तें जोड़ी जाएंगी, जिससे लाभार्थियों की संख्या घटकर नगण्य रह जाएगी।
सत्ता के लिए भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप एनसीपी नेता ने महायुति सरकार को विश्वासघाती करार देते हुए कहा कि बजट की कमी का बहाना बनाकर इस योजना को भविष्य में पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल चुनाव जीतने के लिए अस्थायी प्रलोभन देती है और सत्ता मिलते ही जनहित की योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल देती है।
इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में लाडकी बहिन योजना का भविष्य एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। सरकार की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है।
उज्ज्वला योजनेतील अनुदानित गॅस सिलिंडरची संख्या १२ वरुन आधी ९ केली आणि आता ९ वरुन थेट ४ करण्यात आली. उद्या ही उज्ज्वला योजनाच सरकारने गुंडाळली तर आश्चर्य वाटणार नाही. असाच प्रकार लाडक्या बहिणींच्या बाबतीतही सुरु आहे. निवडणुकीत मतांची बेगमी होताच सरसकट लाभ दिल्यानंतर आता वेगवेगळे… pic.twitter.com/lRGhe7TBZO
— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) June 9, 2026
IND vs AFG: मैदान पर गरमाया माहौल, सिराज और रहमत शाह की तीखी बहस; ऋषभ पंत ने संभाला मोर्चा
बेन स्टोक्स विवाद में नया मोड़: रग्बी के विशालकाय खिलाड़ी से हुई थी झड़प!
भगवान हैं क्या? सेब खाकर भीड़ में फेंका, डीके शिवकुमार का वीडियो देख भड़के लोग
इजरायल का ईरान पर हमले रोकने का ऐलान, नेतन्याहू की तेहरान को दो टूक: दोबारा की गलती तो भुगतोगे अंजाम
इंडिया गठबंधन का मिशन विपक्ष : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से CJI को पत्र तक, बैठक में लिए गए 5 बड़े फैसले
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा: 1600 डिग्री के खौलता लोहा गिरने से 8 मजदूरों की मौत
EPF प्रोफाइल में है कोई गलती? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें अपनी डिटेल्स अपडेट
PoK में खूनी संघर्ष: शोकसभा में पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत
दिन में अदालत, रात में चांदनी बार : रावलपिंडी कोर्ट में मुजरे का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
PoK में भड़का जन-विद्रोह: सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 11 मौतें, 70 घायल; क्षेत्र में तनाव चरम पर