मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब समुद्री रास्तों पर भी दिखने लगा है। हाल ही में ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए मिसाइल हमले ने 24 भारतीय नाविकों की जान पर संकट खड़ा कर दिया था। हालांकि, भारत के त्वरित हस्तक्षेप ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
कैसे मिली हमले की सूचना? सोमवार को ओमान के मसीराह के पास लंगर डाले हुए पलाऊ-ध्वज वाले टैंकर एमटी मारिवेक्स पर अचानक मिसाइल से हमला हुआ। जहाज पर मौजूद एक क्रू मेंबर के रिश्तेदार ने घटना की जानकारी तुरंत मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (MRCC) मुंबई को दी। उस समय जहाज पर 24 भारतीय नागरिक सवार थे, जो गहरे खतरे में घिरे थे।
भारत और ओमान की संयुक्त मुहिम सूचना मिलते ही MRCC मुंबई ने तत्परता दिखाई और ओमान मैरीटाइम सर्च एंड रेस्क्यू सेंटर (OMSC) से संपर्क साधा। भारत ने ओमान से तत्काल बचाव अभियान शुरू करने की अपील की। ओमान ने भी इसे गंभीरता से लिया और बिना देरी किए घटनास्थल पर दो बचाव हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए। साथ ही, पास से गुजर रहे एक जहाज को भी मदद के लिए मोड़ दिया गया।
सुरक्षित बचाए गए सभी भारतीय भारतीय कोस्ट गार्ड (ICG) और ओमान की नौसेना के बीच हुए सटीक समन्वय का परिणाम यह रहा कि सभी 24 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, किसी भी क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं। जहाज अभी भी मसीराह के पास खड़ा है।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा का संकल्प इस घटना ने एक बार फिर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की सर्च एंड रेस्क्यू क्षमताओं को साबित किया है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने कहा कि मित्र देशों के साथ मिलकर काम करना उनका मुख्य लक्ष्य है, ताकि समुद्र में किसी भी संकट के समय त्वरित कार्रवाई की जा सके। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए संकल्पित है।
Swift response by #MRCC #Mumbai following missile attack on MT Marivex in #OmanSRR.
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) June 9, 2026
On receiving information, MRCC Mumbai immediately coordinated with OMSC Oman, ensuring the safe rescue of 24 #Indian crew by #Oman Navy helicopters.@IndiaCoastGuard remains steadfast in its… pic.twitter.com/ULDjzgEK4g
यमुना को फिर मिलेगी नई जिंदगी : 14 जून को दिल्ली सड़क पर उतरेगी, आप भी बनें सफाई महाभियान का हिस्सा
सौर तूफान का अलर्ट: आज रात भारत के आसमान में दिखेगी रहस्यमयी लाल रोशनी, जानें कैसे देखें यह नजारा
अयोध्या राम मंदिर का चढ़ावा विवाद : जानिए दानराशि का पूरा सच और बैंक-ऑडिट का गणित
साइबर ठगी का शिकार हुए हैं? अब घर बैठे वापस पाएं अपनी डूबी हुई रकम, शुरू हुआ MRM पोर्टल
मॉनसून की रफ्तार बढ़ी: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार, जानें दिल्ली और यूपी का हाल
बौने चोर के जिस्म पर विशालकाय लबादा : ईरान का अमेरिका को तीखा जवाब
PoK में ‘आजादी’ की गूंज: पाकिस्तानी जुल्म के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, सेना की फायरिंग से दहला इलाका
संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार: फितना अल हिंदुस्तान के नाम पर पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश
32 हजार पद और 28 लाख दावेदार: यूपी पुलिस भर्ती में उमड़ा भीड़ का सैलाब , हर सीट पर 88 का मुकाबला
रिश्तों का कत्ल: यूपी में फिर सास ले उड़ी दामाद, अलीगढ़ के बाद अब कानपुर से आई शर्मनाक खबर