बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी निजी ज़िंदगी के बेहद खास दौर से गुज़र रहे हैं। सोमवार, 8 जून को इस कपल को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके नए सी-फेसिंग क्वाड्रप्लेक्स की बालकनी में देखा गया।
बेबी बंप के साथ दिखीं दीपिका सामने आई तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ऑल-व्हाइट को-ऑर्ड सेट में नज़र आईं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ़ देखा जा सकता है। उनके साथ रणवीर सिंह भी मौजूद थे, जिन्होंने लाल टी-शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ लुक को कैज़ुअल रखा था। माना जा रहा है कि नया घर शिफ्ट करने से पहले कपल वहां चल रहे इंटीरियर के काम का मुआयना करने पहुंचा था।
100 करोड़ का आलीशान सी-फेसिंग घर बांद्रा वेस्ट में बैंडस्टैंड प्रोमेनेड के पास स्थित यह क्वाड्रप्लेक्स मुंबई के सबसे महंगे सेलिब्रिटी घरों में से एक है। कई मंजिलों में फैली इस प्रॉपर्टी की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। घर से अरब सागर और बांद्रा-वर्ली सी लिंक का मनमोहक नज़ारा दिखता है, साथ ही इसमें प्राइवेट टेरेस और अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
फैमिली में फिर गूंजेगी किलकारी दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल, 2026 को सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी बेटी दुआ के साथ एक प्यारी फोटो शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी थी।
दुआ के आने के बाद एक और खुशी इस कपल ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी पहली संतान, बेटी दुआ का स्वागत किया था। अब दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर ने उनके प्रशंसकों में उत्साह भर दिया है। फैंस का कहना है कि नए घर में शिफ्टिंग के साथ ही उनके परिवार में नया सदस्य आने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
That s my parents 🥹🥰 pic.twitter.com/qJKluEDWO1
— justagurl❥ (@jviciouslady) June 8, 2026
मोदी को लोग भूल जाएंगे, नेहरू को नहीं : कार्यकाल के रिकॉर्ड पर संजय राउत का तीखा प्रहार
बिहार में अब मात्र 30 दिनों में शुरू होगा उद्योग, सरकार ने बदली निवेश की राह
डॉन 3 विवाद के बीच नए घर की बालकनी पर दिखे रणवीर-दीपिका, बेबी बंप ने बटोरी सुर्खियां
भारत ने रचा इतिहास: अफगानिस्तान को रौंदकर टेस्ट क्रिकेट में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत
भगोड़े और गद्दार : TMC की अंदरूनी जंग में कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने बागी सांसदों को दी खुली चुनौती
बंटवारा 1947: सनी देओल की फिर दहाड़ेगी स्क्रीन, गदर के बाद अब इतिहास दोहराने की तैयारी
IPL के सुपरस्टार का श्रीलंका में फीका पड़ा जलवा, पहले ही मैच में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी
बेरहम बेटा, बेबस पिता: सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई, फिर जो हुआ वह हैरान करने वाला है
बापूजी केक: 7 रुपये की वह मिठास, जिसने बंगाल की दो पीढ़ियों को जोड़ रखा है
पेट्रोल पंप पर हीरो बनने का चक्कर पड़ा भारी, लड़कियों के सामने स्टंट दिखाना पड़ा महंगा