मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 8 जून की रात अर्जुन तेंदुलकर का जलवा देखने को मिला। T20 मुंबई लीग 2026 में ARCS अंधेरी की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने गेंद और बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने फैंस को महान सचिन तेंदुलकर की याद दिला दी।
गेंदबाजी से बैकफुट पर धकेला बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ मुकाबले में अंधेरी ने पहले गेंदबाजी की। अर्जुन ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में मात्र 11 रन खर्च किए और 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर बांद्रा की टीम 20 ओवर में केवल 144/9 का स्कोर ही बना सकी।
बल्ले से मचाया तहलका गेंदबाजी के बाद अर्जुन का असली अग्निपरीक्षा बल्ले से थी। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे अर्जुन ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
अर्जुन की 34 गेंदों में 66 रनों की नाबाद पारी में 4 चौके और 5 लंबे छक्के शामिल रहे। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत अंधेरी ने 13.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।
कैप्टन का मिला शाबाशी मैच के बाद टीम के कप्तान शिवम दुबे ने अर्जुन की खुलकर तारीफ की। ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन की खुशी साफ झलक रही है। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लगातार खुद को साबित करने की जंग IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे अर्जुन को ज्यादा मौके नहीं मिल पाए थे, लेकिन T20 मुंबई लीग में उनका फॉर्म यह बताने के लिए काफी है कि वह अपनी लय वापस पा चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में यह प्रदर्शन उनके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
*Match 16 | AA v BB: Arjun Tendulkar finishes the job in style with an unbeaten 66*, leading his side to a memorable win over Bandra Blasters.💪🏼
— T20 Mumbai (@T20Mumbai) June 8, 2026
📌 June 1-13 | Wankhede Stadium.
🎟️ Tickets live at the link in bio.
🎥 Watch live on Jio Hotstar and Star Sports.
🌐 Track live on… pic.twitter.com/CiN0zSa1c0
बिबी सुधर जाओ वरना अकेले पड़ जाओगे : ट्रंप ने नेतन्याहू को दी अब तक की सबसे सख्त चेतावनी
DU प्रोफेसर हत्याकांड: फरारी के दौरान तीन बार बदला हुलिया, 300 CCTV कैमरों ने ऐसे खोला राज
भगोड़े और गद्दार : TMC की अंदरूनी जंग में कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने बागी सांसदों को दी खुली चुनौती
जो आपस में लड़ रहे, वो साथ क्या लड़ेंगे : INDI गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वार
राजकुमार राव की बड़ी घोषणा: प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी की रिलीज डेट आई सामने
मोदी राज के 12 साल: नेहरू का सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड टूटा, पीएम मोदी का नया कीर्तिमान
INDIA गठबंधन की महाबैठक: सोनिया-ममता की गले मिलन वाली तस्वीर से विपक्ष ने भरी हुंकार
रोंगटे खड़े कर देगा ऋषिकेश का ये वायरल वीडियो: बिना बेल्ट के ऊंचाई से कूदा शख्स, रोमांच या मौत का खेल?
कीर्ति चक्र लेते ही फफक पड़ीं शहीद की मां, राष्ट्रपति ने तोड़ दिया प्रोटोकॉल
भारत ने रचा इतिहास: अफगानिस्तान को रौंदकर टेस्ट क्रिकेट में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत