भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों के बीच बन रही जोजिला टनल का फाइनल ब्रेकथ्रू (खुदाई का काम) पूरा हो गया है। श्रीनगर और लेह को जोड़ने वाली यह महत्वाकांक्षी सुरंग न केवल इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है, बल्कि देश की सुरक्षा और कनेक्टिविटी के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी।
दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब सुरंग समुद्र तल से 11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित जोजिला टनल दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब टनल रोड है। सोनामार्ग के बालताल से द्रास और करगिल होते हुए लेह तक जाने वाले इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई करीब 31 किलोमीटर है। इसे न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) तकनीक से बनाया गया है, जो बेहद चुनौतीपूर्ण और कमजोर पहाड़ी चट्टानों के लिए सबसे सटीक मानी जाती है।
सेना की बढ़ेगी ऑपरेशनल ताकत रणनीतिक दृष्टि से यह सुरंग भारत के लिए बेहद अहम है। पहले सर्दियों में भारी बर्फबारी और एवलांच के कारण जोजिला दर्रा बंद हो जाता था, जिससे लद्दाख का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से टूट जाता था। अब इस टनल के जरिए सेना हर मौसम में LAC और LOC तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर सकेगी। गलवान झड़प जैसी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, भारी सैन्य हथियारों और राशन की त्वरित आवाजाही के लिए यह एक लाइफलाइन का काम करेगी।
बर्फीले तूफानों को मात देते जाबाज इस प्रोजेक्ट को पूरा करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। यहां तापमान अक्सर माइनस 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। प्रोजेक्ट पर काम कर रही मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) के अनुसार, इस सुरंग को बनाने में शामिल 90% कर्मचारी स्थानीय कश्मीरी हैं। पांच वर्षों की कड़ी मेहनत और विपरीत मौसम के बावजूद, इन जाबाजों ने बिना रुके इस चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम दिया है।
आर्थिक और पर्यटन को मिलेगी उड़ान 6,809.69 करोड़ रुपये की लागत वाली यह सुरंग सिर्फ सैन्य जरूरतों के लिए नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी वरदान साबित होगी। सालभर कनेक्टिविटी रहने से लेह-लद्दाख के पर्यटन को नई गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था समृद्ध होगी। अधिकारियों के अनुसार, औपचारिक उद्घाटन से पहले ही आपातकालीन स्थिति में सेना और नागरिक इसका उपयोग करने में सक्षम होंगे।
भारत की बढ़ती इंजीनियरिंग क्षमताओं का प्रतीक यह टनल अब पूरी तरह बनकर तैयार होने की दिशा में बढ़ चली है, जो लद्दाख को देश की मुख्यधारा से हमेशा के लिए जोड़ देगी।
*The 13.153-km Zojila Tunnel, the world’s longest single-tube bi-directional road tunnel at the highest altitude, and its final breakthrough will be a historic milestone in India’s infrastructure history.
— ANI (@ANI) June 7, 2026
Located in the Zojila region between Baltal (Sonamarg) and Meenamarg (Drass… pic.twitter.com/CUstVp7zj0
राज्यसभा चुनाव: डिनर टेबल पर सजी कांग्रेस की सियासी बिसात, क्या टूट का डर है वजह?
अगस्त 2026 में दिनेश विजान का डबल धमाका: एक ही महीने में टकराएंगे श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की डिनर पॉलिटिक्स , विधायकों को सुरक्षित बेंगलुरू भेजने की तैयारी
समंदर में भारतीय जांबाजों पर मिसाइल हमला, ओमान के साथ मिलकर भारत ने ऐसे बचाई 24 जिंदगियां
नए आशियाने में सजेगा दीपिका-रणवीर का संसार: बांद्रा के 119 करोड़ के घर में दिखीं प्रेग्नेंट दीपिका
टीएमसी में मची बगावत, उद्धव गुट ने साधा निशाना: कहा- जहाज डूबते ही चूहे भागने लगे
न्यूयॉर्क के मैदान पर ट्रंप की फजीहत: NBA मैच के दौरान दर्शकों ने जमकर की बू
वानखेड़े में अर्जुन का विस्फोट : गेंद से बरपाया कहर, 25 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक
दिल्ली की तपती गर्मी का इको-फ्रेंडली इलाज: अब बांस से बने कूलिंग जोन में मिलेगी लू से राहत
इजरायल का ईरान पर हमले रोकने का ऐलान, नेतन्याहू की तेहरान को दो टूक: दोबारा की गलती तो भुगतोगे अंजाम