नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों से 11 प्रत्याशियों के नामों पर अपनी मुहर लगाई है। इस सूची में कई दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है, जबकि कई मौजूदा मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम गायब हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, राजस्थान की राजनीति में सक्रिय सतीश पूनिया और दिल्ली प्रभारी अलका गुर्जर को राजस्थान से मैदान में उतारा गया है। ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेडी से आए देवाशीष सामंतरे पर भरोसा जताया गया है।
लिस्ट आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम इसमें शामिल नहीं है। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राज्यसभा भेजे जाने की तेज अटकलें भी इस लिस्ट के साथ खत्म हो गई हैं। पार्टी ने इन दिग्गजों के बजाय संगठन के निष्ठावान चेहरों को प्राथमिकता दी है।
राजस्थान में तीन राज्यसभा सीटें रिक्त हो रही हैं, जिनमें से दो पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है। ये सीटें रवनीत सिंह बिट्टू, राजेंद्र गहलोत और नीरज डांगी का कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हुई हैं। इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सतीश पूनिया (जाट समुदाय) और अलका गुर्जर (गुर्जर समुदाय) को टिकट देकर बीजेपी ने राज्य में प्रमुख समुदायों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। ये दोनों ही नेता लंबे समय से राज्य की संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय हैं।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव एवं ओडिशा के उप-चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/SNA6aMsDlC
— BJP (@BJP4India) June 4, 2026
टिकट काउंटर पर धांधली का वीडियो वायरल: लाइन में खड़े यात्री और अंदर महिला के साथ सेटिंग!
वैशाली में रिश्तों का शर्मनाक अंत: नाना ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर मौसी से कराई भांजे की शादी
नवादा में सीवर का काम: डीटीसी की 38 बसों के रूट बदले, 45 दिन तक घर से जल्दी निकलें
लॉर्ड्स बना दुनिया का पहला मैदान जिसने रचा 150 टेस्ट मैचों का इतिहास
वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना मुश्किल, आकाश चोपड़ा ने पूछा तीखा सवाल
आस्था की मिसाल: जान्हवी कपूर ने नंगे पैर चढ़ीं तिरुमाला की 3,550 सीढ़ियाँ
IISc BTech Admission 2026: देश की नंबर-1 यूनिवर्सिटी में बीटेक का मौका, SC-ST छात्रों को ट्यूशन फीस में बड़ी छूट
बाउंड्री रोकने के चक्कर में दर्दनाक हादसा: सिर के बल गिरे पाकिस्तानी ओपनर, फिर जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था
ब्रिटेन में चाकूबाजी से हत्या: हत्यारे को उम्रकैद, लेकिन पुलिस की लापरवाही ने सुलगाया विरोध का माहौल
जो वीडियो में दिख रहा है, वो साथ करोगे? : मदरसे के मौलाना की घिनौनी करतूत, नाबालिग छात्राओं को भेजता था अश्लील क्लिप