पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार रात हुई इस घटना के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी ने पटना के शिक्षा जगत में खलबली मचा दी है।
साजिश का सनसनीखेज आरोप गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सीधे तौर पर खान सर पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश है। रौशन आनंद ने कहा, ज्ञान बिंदु और मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। हमें जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है।
बिहार पुलिस रिजल्ट और रंजिश रौशन आनंद ने इस विवाद को बिहार पुलिस परीक्षा के हालिया परिणामों से जोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक और खान सर मिलकर उनके संस्थान को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जो रिजल्ट आया है, उसी की यह पूरी साजिश है। लेकिन सत्य की हमेशा जीत होती है।
गोलीबारी की बात को नकारा घटना के बाद खान सर ने दावा किया था कि कोचिंग के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई है। इस पर रौशन आनंद ने हैरानी जताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, वहां कोई भी गोली नहीं चली है, यह सब गलत फैलाया जा रहा है।
बढ़ सकती हैं मुश्किलें कदमकुआं पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजर कन्हैया सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
प्राथमिकी में रौशन आनंद के अलावा प्रिंस, अभिषेक, गौरव और 15-20 अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कोचिंग के बाहर आखिर उस रात क्या हुआ था।
*#WATCH | Patna, Bihar: On Stone pelting at Khan Sir s coaching centre, Director, Gyan Bindu Coaching, Raushan Anand says, ... There is a conspiracy against us. After the success of the Bihar police exam results, they are trying to trap us. Kisan cold storage owners and Khan Sir… pic.twitter.com/CGERfqFWp4
— ANI (@ANI) June 3, 2026
महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव: महायुति का बड़ा दांव, 17 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
19 विकेट, बेजान पिच और बर्बादी की पटकथा: क्या पाकिस्तान खुद ही खोद रहा है अपनी कब्र?
क्या भारत ने बेच दिया अपना सोना? ₹1.14 लाख करोड़ की अफवाहों पर RBI का आया बड़ा बयान
वैभव सूर्यवंशी के घर उमड़ा जनसैलाब: सुपर सनसनी की एक झलक पाने को बेताब हुए फैंस
अहमदाबाद में आधी रात को बड़ा क्रैकडाउन : 290 से ज्यादा संदिग्ध बांग्लादेशी हिरासत में
चप्पल पहनकर डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, ममता बनर्जी पर भाजपा का बड़ा हमला
मौत का तांडव: मालवीय नगर के होटल में भीषण आग, 20 लोगों की दर्दनाक मौत; जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग
कर्नाटक में आज सत्ता का नया अध्याय: डीके शिवकुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
वायरल वीडियो: जानवर का चारा खाते शख्स को देख इंटरनेट दंग, लोग पूछ रहे- क्या ये सच है?
iPhone Ultra Fold का वीडियो लीक: क्या 2 लाख रुपये की कीमत में बदल जाएगी एपल की दुनिया?