आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आज दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों की पसंद बन चुके हैं। आईपीएल फाइनल के बाद क्रिकेट के चेज मास्टर विराट कोहली और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
कोहली का खास गुरुमंत्र इस वीडियो में विराट कोहली ने वैभव की पीठ थपथपाते हुए उन्हें सफलता के लिए एक सीधा और सटीक गुरुमंत्र दिया। कोहली ने कहा, यहां से ऊपर जाना है। जो हुआ है वो तुम्हारी मेहनत और खुद पर विश्वास की वजह से है। बाहर कौन क्या बोल रहा है, उसे छोड़ दो। बस तुम्हारा बैट और तुम... एक बिहारी सबपे भारी। गेम खत्म।
आईपीएल 2026 का नया स्टार वैभव का प्रदर्शन इस सीजन में अविश्वसनीय रहा है। उन्होंने महज 16 पारियों में 776 रन बनाकर तहलका मचा दिया। वहीं, विराट कोहली ने भी लीग में शानदार फॉर्म दिखाते हुए 675 रन बनाए। टूर्नामेंट के बाद वैभव ने अपनी चमक बिखेरते हुए पांच बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए, जो उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
आरसीबी ने साझा किया खास वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इस मुलाकात का एक नया वर्जन शेयर किया है। फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, वह व्यक्ति जिसने भारतीय क्रिकेट को निडर बनाया और वह लड़का जो निडर होकर बल्लेबाजी करता है। 15 साल के वैभव को इससे बेहतर सलाह कोई और नहीं दे सकता था।
क्या टीम इंडिया में एंट्री की जल्दबाजी? वैभव की शानदार फॉर्म को देखते हुए हर तरफ उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की मांग उठ रही है। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि इतनी जल्दबाजी करना सही नहीं होगा। मांजरेकर के अनुसार, हमें अभी इस युवा खिलाड़ी के टैलेंट का आनंद लेना चाहिए और उनके भविष्य को लेकर ज्यादा दबाव या अटकलें नहीं लगानी चाहिए।
𝗧𝗵𝗲 𝗺𝗮𝗻 𝘄𝗵𝗼 𝗺𝗮𝗱𝗲 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 𝗰𝗿𝗶𝗰𝗸𝗲𝘁 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🤝 𝘁𝗵𝗲 𝗯𝗼𝘆 𝘄𝗵𝗼 𝗯𝗮𝘁𝘀 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🫶💪
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 3, 2026
The best piece of advice the 15-year old Vaibhav Suryavanshi could get! And who better than Virat Kohli to help fuel his fire in the right direction.… pic.twitter.com/MUqCRBo0la
दिल्ली अग्निकांड: मालवीय नगर में मातम, 21 लोगों की मौत से दहला देश
कितने असद को मारोगे, हमारे भी हथियार तैयार : भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, अब मांग रहा माफी
कर्नाटक का नया अध्याय: डीके शिवकुमार आज लेंगे सीएम पद की शपथ, सिद्धारमैया को मिली बड़ी भूमिका
मालवीय नगर अग्निकांड: एक ही सीढ़ी और मौत का जाल, दिल्ली के होटल में कैसे हुआ यह भीषण हादसा?
सूर्या चौहान हत्याकांड: कातिल असद के खात्मे के बाद अब खोड़ा में बुलडोजर इंसाफ , अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का चाबुक
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मोड में टीम इंडिया, महाराजा यादविंद्र स्टेडियम में छिड़ेगी जंग
खान सर के कोचिंग पर हमला: जेडीयू की दो टूक, कहा- अपराधियों का वही इलाज होगा
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर नकाबपोशों का हमला, गार्ड घायल; बम से उड़ाने की मिली धमकी
पेड्डी इवेंट में हंगामा: राम चरण के MMA फाइटर बॉडीगार्ड ने फैन को हवा में उठाकर किया साइड
दिल्ली होटल अग्निकांड: जान बचाने के लिए गोद में बच्चा लेकर कूदी महिला, दिल दहला देने वाले वीडियो वायरल