पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये की गिरती कीमतों को थामने के लिए अपना 12 अरब डॉलर (करीब एक लाख करोड़ रुपये) का सोना बेच दिया है। इस खबर ने देश-दुनिया के बाजारों में हलचल मचा दी थी।
सरकार ने दावों को बताया फेक
इस मामले पर अब सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इन खबरों के पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठा बताया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सोना बेचने की खबरें बेबुनियाद हैं और आरबीआई के पास मौजूद आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।
आंकड़ों से साफ हुई हकीकत
पीआईबी ने आरबीआई के आधिकारिक डेटा पेश करते हुए बताया कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में सोने की हिस्सेदारी घटने के बजाय लगातार बढ़ रही है। सितंबर 2025 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 13.92 प्रतिशत थी, जो 31 मार्च 2026 तक बढ़कर 16.70 प्रतिशत हो गई। यही नहीं, 22 मई 2026 तक यह आंकड़ा 16.85 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
क्या था पूरा विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक अंतरराष्ट्रीय बिजनेस रिपोर्ट में दावा किया गया कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव है। रिपोर्ट के अनुसार, रुपये को बचाने के लिए आरबीआई ने दो हफ्तों के भीतर भारी मात्रा में सोना बाजार में निकाला है।
रिजर्व में हुई बढ़ोतरी
वास्तविक आंकड़ों पर गौर करें तो निवेश में कमी के बजाय वृद्धि देखी गई है। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 को बैंक के पास 879.58 मीट्रिक टन सोना था, जो 31 मार्च 2026 को बढ़कर 880.52 मीट्रिक टन हो गया। यानी वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व में 0.94 मीट्रिक टन की बढ़ोतरी हुई है, न कि उसे बेचा गया है।
इस तरह, सोने की बिक्री को लेकर फैलाए जा रहे तमाम दावे आधिकारिक आंकड़ों के सामने पूरी तरह ध्वस्त साबित हुए हैं।
A news report published by @Bloomberg states that RBI may have sold gold amounting to approximately USD 12 billion.#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 3, 2026
❌ This claim is FAKE
✔️ According to @RBI, the share of gold in India s foreign exchange reserves rose from 13.92% at end-September 2025 to 16.70%… pic.twitter.com/eVjxPxEv1i
नॉर्वे चेस में प्रज्ञानंद का करिश्मा: मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार धूल चटाकर रचा इतिहास
एक बिहारी सब पे भारी : विराट कोहली ने दी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खास सलाह, वीडियो हुआ वायरल
KSBKBT: तुलसी का बड़ा खुलासा, अंश की मौत के इल्जाम से दहला विरानी परिवार
ट्रेन से फेंक दूंगा .. खाने के बिल पर यात्री से उलझा वेंडर, वीडियो हुआ वायरल
मालवीय नगर अग्निकांड: जलते रेस्टोरेंट से जान बचाने के लिए कूदे मां-बच्चे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत
खान सर के कोचिंग पर हमला: फायरिंग की अफवाह निकली गलत, CCTV में कैद हुआ पत्थरबाजों का तांडव
राम चरण के बॉडीगार्ड का एक्शन वायरल: फैन को हवा में उठाया, तो जान्हवी कपूर के चेहरे पर उड़े होश
भारतीय बेटियों का ऐतिहासिक धमाका: सिंगापुर को 25-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में भारत
मिडिल ईस्ट में सीधी जंग : ईरान का मिसाइल हमला, जवाब में अमेरिका ने केश्म द्वीप को बनाया निशाना
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का महा-अभियान: टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी