मिडिल ईस्ट में फिर भड़का युद्ध: ईरान का तीन देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिका ने दिया करारा जवाब
News Image

मिडिल ईस्ट का तनाव चरम पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौतों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक बार फिर बड़ा सैन्य टकराव शुरू हो गया है। बुधवार को ईरान ने खाड़ी के तीन देशों—कुवैत, इराक और बहरीन—में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को अपना निशाना बनाया। इन ठिकानों पर एक साथ दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें और घातक ड्रोन्स दागे गए।

ईरान का दावा और अमेरिका की सफाई ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े (5th Fleet) के मुख्यालय और कई एयरबेस को पूरी तरह तबाह कर दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया ने इसे अमेरिका की हालिया आक्रामक कार्रवाई का गंभीर और सीधा जवाब बताया है।

वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। पेंटागन के अनुसार, ईरान द्वारा दागी गई सभी मिसाइलें और ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नाकाम कर दिए गए। अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने उन्हें हवा में ही मार गिराया।

जवाबी कार्रवाई में अमेरिका का प्रहार ईरान के हमले के तुरंत बाद अमेरिका ने भी पलटवार किया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के केश्म आईलैंड (Qeshm Island) को निशाना बनाया और वहां मौजूद ईरान के अहम कम्युनिकेशन टावर को नष्ट कर दिया। इसके अलावा, ईरान के कई अन्य सैन्य ठिकानों पर अमेरिका ने एयर स्ट्राइक की है।

कुवैत में आपातकालीन अलर्ट हमलों के बाद कुवैत में हड़कंप मच गया है। कुवैत सेना ने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि अगर उन्हें कहीं मिसाइल या ड्रोन के मलबे (debris) दिखाई दें, तो उन्हें न छुएं, क्योंकि वे खतरनाक हो सकते हैं। पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट को हाई-लेवल पर रखा गया है।

शांति की उम्मीदें खत्म? दोनों देशों के बीच इस हालिया सैन्य झड़प ने पूरे मिडिल ईस्ट को एक बड़े युद्ध की मुहाने पर खड़ा कर दिया है। जहां ईरान ने चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब और अधिक घातक होगा, वहीं अमेरिका ने भी स्पष्ट किया है कि वह अपने ठिकानों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वर्दी में आशिक का स्वैग: पासिंग आउट परेड में कैप्टन भारत भारद्वाज ने हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज

Story 1

जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: डोडा-किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, बिजली गिरने से महिला की मौत

Story 1

अभिषेक पर हमले से आगबबूला ममता, बोलीं- हिम्मत है तो मुझे अरेस्ट करो, दिल्ली तक करेंगे प्रदर्शन

Story 1

होमवर्क न करने पर छात्रा का बहाना सुन दंग रह गए टीचर, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी!

Story 1

मौसी-भांजे की पकड़ौआ शादी : आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी, ग्रामीणों ने करवाया विवाह

Story 1

60 की उम्र में सरकारी नौकरी का बुलावा! 20 साल बाद मिला जॉइनिंग लेटर, तो आंखों में भर आए आंसू

Story 1

इंजीनियर ने छोड़ी 30 हजार की नौकरी, अब 4 कारों का मालिक बनकर कमा रहा लाखों

Story 1

सतना का वायरल वीडियो: बिस्तर पर लेटे पति का गला घोंटती पत्नी, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

Story 1

खान सर के कोचिंग पर हमला: सस्‍ती शिक्षा से किसे हो रही है परेशानी?

Story 1

आज के युग की श्रवण कुमार बहू: सिर पर सास को बिठाकर पूरी की 84 कोस की परिक्रमा