अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं वैभव 1983 वर्ल्ड कप विजेता मदन लाल ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि 15 साल के इस खिलाड़ी के पास सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सुनील गावस्कर जैसी गॉड-गिफ्टेड प्रतिभा और सोच है। मदन लाल ने कहा कि ऐसे खिलाड़ी सदी में एक बार आते हैं।
टेस्ट क्रिकेट है असली कसौटी मदन लाल ने स्पष्ट किया कि महान खिलाड़ी बनने के लिए वैभव को केवल टी20 तक सीमित नहीं रहना होगा। उन्होंने कहा, उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित करना होगा। भारत ए, आयरलैंड के खिलाफ मैच और तीन दिवसीय मुकाबलों में खेलकर ही वह मुख्यधारा के क्रिकेट में पूरी तरह ढल पाएंगे।
आईपीएल में रचा इतिहास वैभव ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल की। इतना ही नहीं, उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाकर क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया।
टीम इंडिया के दावेदारों में शामिल पूर्व भारतीय कोच मदन लाल का मानना है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में वैभव मौजूदा शीर्ष बल्लेबाजों जैसे अभिषेक, संजू और ईशान के बराबर हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वैभव की एंट्री से कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की जगह खतरे में पड़ सकती है।
बाहर बैठाना होगा गलत मदन लाल ने टीम प्रबंधन को सलाह दी कि वैभव को बाहर बैठाकर उनका आत्मविश्वास कम न करें। उन्होंने कहा, जिस तरह का खेल उन्होंने दिखाया है, वह अविश्वसनीय है। हर कोच उन्हें खिलाना चाहेगा, लेकिन टीम का संतुलन भी देखना जरूरी है। उन्हें पर्याप्त मौके मिलना ही चाहिए।
VIDEO | Former India cricketer Madan Lal believes young batting sensation Vaibhav Sooryavanshi possesses rare and extraordinary talent, but stressed that his true greatness will ultimately be measured in Test cricket.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 1, 2026
Calling the youngster a “God-gifted talent”, Madan Lal… pic.twitter.com/530l8CwzTP
RCB की जीत का जश्न या उपद्रव? सड़कों पर उतरे फैंस ने तोड़ी गाड़ियां और सरकारी प्रॉपर्टी
IPL ट्रॉफी पर ऐसा क्या पढ़ रहे थे विराट कोहली? जिसे देखकर अनुष्का शर्मा की हंसी नहीं रुकी!
IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद भी बेंगलुरु में क्यों नहीं होगा विक्ट्री परेड?
IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत और गुजरात टाइटंस की हार, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़
IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट: कोहली की नाराजगी से रियान पराग के विवाद तक, जिसने बटोरी सुर्खियां
हंसी के महादंगल के लिए हो जाइए तैयार, आ रही है धाकड़ एक्टर्स से सजी फिल्म उत्तर दा पुत्तर
IPL 2026: शुभमन गिल और साई सुदर्शन बाहर, विराट कोहली बने ओपनर; जानें किसे मिली बेस्ट टीम में जगह
IPL 2026 फाइनल: आरसीबी की जीत के जश्न में डूबा अहमदाबाद, बॉलीवुड सितारों के ग्लैमर से सजी स्टैंड्स
यूपी समेत 8 राज्यों में रेड अलर्ट: अगले 2 घंटे में आफत बनकर बरसेगा आसमान!
सुल्तानपुर में हैवानियत: 6 साल की मासूम को नाले में डुबोने की कोशिश, पिता गिरफ्तार