बेंगलुरु की सड़कों पर रविवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने वीआईपी कल्चर (VVIP Culture) पर फिर से बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहा था, लेकिन वीआईपी मूवमेंट के कारण पुलिस ने रास्तों को सील कर दिया।
क्या है पूरा मामला? रविवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का काफिला इसी मार्ग से गुजरने वाला था। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जीरो-ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई थी, जिसके कारण आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। इसी ट्रैफिक जाम में वह शख्स फंसा था, जिसकी पत्नी दर्द से तड़प रही थी।
बीच सड़क पर बैठ गया पति ट्रैफिक न खुलने और पत्नी की बिगड़ती हालत को देख पति का सब्र टूट गया। उसने गाड़ी रोकी और लाल टी-शर्ट पहने गुस्से में बीच सड़क पर धरने पर बैठ गया। युवक का आरोप था कि वीआईपी की सुरक्षा के नाम पर आम नागरिकों के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है।
पुलिस और युवक में हुई बहस मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने युवक को हटाने और उसे समझाने की काफी कोशिश की। पुलिस ने उसे वैकल्पिक रास्ता देने का भी ऑफर दिया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद भारी मशक्कत के बाद उसे सड़क से हटाया गया, जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू हो सका।
बढ़ रहा है वीआईपी कल्चर पर आक्रोश बेंगलुरु में ट्रैफिक पहले से ही एक बड़ी समस्या है, ऊपर से वीआईपी मूवमेंट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इससे कुछ दिन पहले मुंबई में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां एक महिला ने प्रदर्शन के दौरान रास्ता रोके जाने पर पुलिस को खरी-खोटी सुनाई थी।
सोशल मीडिया पर अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक आम आदमी अपनी आपातकालीन जरूरतों के लिए वीआईपी के काफिले का इंतजार करता रहेगा? क्या किसी की जान से बढ़कर वीआईपी सुरक्षा हो सकती है?
Man with pregnant wife in car sits in protest on road after traffic was blocked for #VVIP convoy
— Karan Singh / करन सिंह (@Journo_Karan) June 1, 2026
Incident took place in India s silicon valley — 📍#Bengaluru on Sunday pic.twitter.com/LEHnjLmZPd
नीट पेपर लीक: खान सर का सरकार पर तंज, बोले- मलेरिया में टाइफाइड का इंजेक्शन नहीं चलता
आईपीएल 2026 के नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा: निडर बैटिंग के पीछे का राज
IPL 2026: ऑरेंज कैप विजेता वैभव सूर्यवंशी से आगे निकला ये खिलाड़ी, अर्धशतकों की रेस में ऐसे पलटी बाजी
आरसीबी का डबल धमाका : विराट कोहली का वायरल पोस्ट, कहा- हमने जो पूछा, वो कर दिखाया
IND vs AFG: इतिहास रचने को तैयार भारत-अफगानिस्तान, पहली बार खेली जाएगी द्विपक्षीय वनडे सीरीज
IPL 2026: व्यूअरशिप के हर रिकॉर्ड पर आरसीबी का कब्जा, टॉप-4 सबसे ज्यादा देखे गए मैचों में रहा किंग कोहली की टीम का जलवा
IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद भी बेंगलुरु में क्यों नहीं होगा विक्ट्री परेड?
दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में भड़की आग, मची अफरा-तफरी
CBSE का फीस कारोबार बनाम छात्र: राहुल गांधी ने पूछा- गलती बोर्ड की, तो सजा बच्चों को क्यों?
पेट की समस्याओं का काल है पतंजलि मिंट एक्टिव प्लस : गैस और अपच से मिलेगी तुरंत राहत