नई दिल्ली: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव का युग कप्तानी के मोर्चे पर समाप्त होता नजर आ रहा है। बीसीसीआई अब भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए एशियन गेम्स 2026 के लिए नई लीडरशिप तैयार करने की तैयारी में है।
जापान में बजेगा क्रिकेट का बिगुल एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में होने जा रहा है। खेल का महाकुंभ 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। इसमें पुरुष वर्ग के मैच 24 सितंबर से शुरू होंगे।
श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा संभालेंगे कमान! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार यादव के हालिया प्रदर्शन और बढ़ती उम्र को देखते हुए बोर्ड ने कप्तानी में बदलाव का मन बना लिया है। एशियन गेम्स के लिए श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिल सकती है। तिलक वर्मा को भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है, जिसे देखते हुए मुंबई इंडियंस भी उन्हें आगामी आईपीएल सीजन के लिए तैयार कर रही है।
स्वर्ण पदक बचाने की चुनौती भारतीय टीम एशियन गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन है। पिछली बार ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इस बार टीम इंडिया के सामने अपने स्वर्ण पदक को बरकरार रखने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।
अब देखना यह होगा कि बीसीसीआई आधिकारिक तौर पर किन खिलाड़ियों के कंधों पर भारत को दूसरा गोल्ड जिताने की जिम्मेदारी सौंपती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
THE CAPTAINCY CHOICE FOR INDIA IN ASIAN GAMES: [PTI]
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 30, 2026
- Shreyas Iyer, Sanju Samson & Tilak Varma. 🇮🇳 pic.twitter.com/HRnMTKf9wo
IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, चैंपियन बनते ही हुई पैसों की बारिश
IPL 2026 फाइनल की जंग: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस का सैलाब, उत्सव जैसा माहौल
आम नहीं, ये तो खास हैं: मन की बात में पीएम मोदी ने बांधे फलों के राजा की तारीफों के पुल
क्योंकि सास भी कभी बहू थी: रियो का खौफनाक चक्रव्यूह, क्या तुलसी बचा पाएंगी विरानी परिवार की साख?
IPL 2026 Final: एबी डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी, कोहली और पाटीदार के दम पर RCB बनेगी चैंपियन?
अभिषेक बनर्जी के बाद अब कल्याण बनर्जी पर हमला: हुगली में लगे चोर-चोर के नारे, सड़क पर धरने पर बैठे सांसद
पत्थर नहीं, बैलेट बॉक्स से दें जवाब: अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बोले शशि थरूर
मात्र ₹16,500 में करें अयोध्या, काशी और पुरी की तीर्थयात्रा; IRCTC लाया भारत गौरव स्पेशल ट्रेन
गर्भवती महिला को पुलिस ने जमीन पर पटका: नीदरलैंड्स में हिंसक वीडियो से मचा हड़कंप
CBSE की गलती पर सवाल उठाने की सजा: राहुल गांधी से मिले वेदांत, ट्रोलिंग की आपबीती सुनाई