सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो टाटा-कटिहार ट्रेन के अंदर का है, जिसमें एक लड़की बिना किसी डर के सरेआम स्मोकिंग करती दिखाई दे रही है। सार्वजनिक स्थान और ट्रेन के भीतर यह हरकत नियमों का सीधा उल्लंघन है।
भीड़ के बीच बेफिक्र होकर उड़ाए धुएं के छल्ले वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई है। लोग अपने आसपास के माहौल से बेखबर बैठे हैं, लेकिन इसी भीड़ में खड़ी लड़की बेझिझक सिगरेट पी रही है। खास बात यह है कि वह छिपने के बजाय सबके सामने धुएं के छल्ले बना रही है और उसे किसी बात का कोई डर नहीं है।
यात्रियों की खामोशी पर उठे सवाल हैरत की बात यह है कि ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने भी इस लड़की को रोकने या टोकने की जहमत नहीं उठाई। जबकि ट्रेन में ज्वलनशील चीजें ले जाना और धूम्रपान करना कानूनी अपराध है। चश्मदीदों का दावा है कि ये लड़कियां आसनसोल स्टेशन से चढ़ी थीं और उन्होंने रात भर ट्रेन में नशा किया।
रेलवे ने मांगी जानकारी, सख्त कार्रवाई के संकेत वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कोच में स्मोक अलार्म न होने और आरपीएफ (RPF) की मौजूदगी पर तंज कसे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय रेलवे ने संज्ञान लिया है। रेलवे ने वीडियो शेयर करने वाले यात्री से टिकट और ट्रेन की जानकारी मांगी है ताकि आरोपी लड़की की पहचान कर उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक सुरक्षा और ट्रेन यात्रा के नियमों को लेकर बहस छेड़ गई है।
*@AshwiniVaishnaw
— Parmanand kumar Saw (@Parmana93518260) February 27, 2023
इन लड़कियों ने रात भर गांजा और सीक्रेट करें पिया है 😡
Yah log Asansol mein chadhi thi Tata Katihar train mein pic.twitter.com/vo5YwI3DIf
ट्रंप के बाद रक्षा मंत्री हेगसेथ ने की पाकिस्तान की तारीफ, भड़की कांग्रेस ने पूछा- क्या पर्दे के पीछे कोई और खेल है?
दिल्ली का साकेत दहला: पांच मंजिला इमारत भरभरा कर जमींदोज, मलबे में दबे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
म्यांमार के राष्ट्रपति का भारत दौरा: क्या महासागर विजन से बदलेगी पड़ोसी देश संग कूटनीति?
वे मेरी हत्या करना चाहते थे : अभिषेक बनर्जी पर सरेआम हमला, फटी शर्ट और हेलमेट के बीच बचानी पड़ी जान
मनाली में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: सड़कों पर रेंगते वाहन, घंटों जाम में फंसे सैलानी
महंगाई की मार और बहरी सरकार: ऑटो ड्राइवर्स के बीच पहुंचे राहुल गांधी, सुनी तबाह होने की दास्तां
सिंगापुर में भावुक मिलन: लालू यादव का स्वागत करने पहुंचीं बेटी रोहिणी, कहा- मेरे घर भगवान आए हैं
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का डबल प्रहार: गर्मी से मिली राहत, जानें कल का अपडेट
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: ममता ने कहा शर्म आनी चाहिए , अखिलेश ने घेरी बीजेपी
अभिषेक बनर्जी पर हमला: MLC रिपोर्ट में क्या है डॉक्टरों का सच?