राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण (रुटीन चेकअप) के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। उनका स्वागत करने के लिए उनकी बेटी रोहिणी आचार्या हवाई अड्डे पर पहुंचीं। पिता को देखते ही रोहिणी भावुक हो गईं और गले लगाकर उनका स्वागत किया।
घर आए भगवान , साथ लाए सौगात लालू यादव अपने साथ बिहार के खास आम, लीची और लड्डू जैसी घरेलू चीजें लेकर गए हैं। रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए लिखा, हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं। हमारी छोटी सी दुनिया में हमारे चारों धाम आए हैं। यह वीडियो पिता के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाता है।
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद का रूटीन चेकअप साल 2022 में रोहिणी आचार्या ने ही अपने पिता लालू यादव को अपनी किडनी दान की थी, जिसके बाद उनका सफल ट्रांसप्लांट हुआ था। तब से लालू लगातार स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाते रहे हैं। इस बार भी वे चेकअप के लिए पहुंचे हैं और फिलहाल अपनी बेटी के घर पर ही ठहरे हुए हैं।
राजनीतिक चर्चाओं के बीच मायके से दूरी रोहिणी आचार्या ने 2024 का लोकसभा चुनाव सारण सीट से लड़ा था। हालांकि, चुनाव के बाद परिवार में कथित विवाद की खबरें सामने आई थीं। रोहिणी ने आरोप लगाया था कि राबड़ी आवास में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसके बाद से उन्होंने अपने मायके से दूरी बना रखी है। हाल ही में तेजस्वी यादव के बेटे के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भी वे शामिल नहीं हुई थीं।
पद की लालसा नहीं हाल ही में उन्हें लेकर खबरें थीं कि वे एमएलसी चुनाव लड़ सकती हैं, जिसे रोहिणी ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी भी राजनीतिक लाभ या पद का कोई लालच नहीं है। फिलहाल, वे अपना पूरा ध्यान परिवार और पिता के स्वास्थ्य पर केंद्रित कर रही हैं।
हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 30, 2026
हमारी छोटी सी दुनिया में
हमारे चारो धाम आए हैं
उनके चरणों की धूल ले लें हम
हमारे कृपानिधान आए हैं 🙏 pic.twitter.com/1MiMoQIIL4
पहलवान किस वजन में लड़ेगा, ये फेडरेशन नहीं वह खुद चुनेगा , विनेश फोगाट के ट्रायल विवाद ने पकड़ा तूल
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; वजन और सेहत का पूरा ब्योरा सामने
मनाली में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: सड़कों पर रेंगते वाहन, घंटों जाम में फंसे सैलानी
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: सभी 12 टीमों का हुआ ऐलान, जानें किस टीम के पास है खिताब की सबसे बड़ी दावेदारी
मातृभूमि का फर्स्ट रिव्यू: सलमान खान की फिल्म देख सुभाष घई हुए मुरीद, बताया मस्ट वॉच
अभिषेक बनर्जी पर हमला: ममता का वार, विपक्ष का गंभीर सवाल और बीजेपी ने बताया जनता का आक्रोश
अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: ईंट-पत्थर चले, TMC ने इसे BJP की गुंडागर्दी करार दिया
सोनारपुर में भड़के लोग: अभिषेक बनर्जी की पिटाई, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे TMC सांसद
19 साल की पूजा सिंह का धमाका: 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
3900 किमी दूर चीन से हैदराबाद में हुई सर्जरी, रोबोटिक तकनीक ने मिटाई दूरियां