सीबीएसई (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य को दांव पर लगाकर एक अयोग्य कंपनी को फायदा पहुंचा रही है।
मानदंडों में बार-बार ढील क्यों? राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुलासा किया कि सीबीएसई ने ओएसएम टेंडर के लिए निविदाएं तीन बार निकालीं। पहली बार कोई बोली नहीं लगी, दूसरी बार कोई पात्र नहीं मिला। इसके बाद तकनीकी मानकों को धीरे-धीरे इतना कम कर दिया गया कि सीओईएमपीटी (COEMPT) कंपनी इसमें फिट हो सके।
क्या-क्या बदले गए नियम? आरोप है कि टेंडर हासिल करने के लिए मानकों में भारी कटौती की गई:
टीसीएस को पछाड़कर विवादास्पद कंपनी को मिला काम राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस को पछाड़कर उस कंपनी (सीओईएमपीटी) को काम क्यों दिया गया, जिसका पिछला रिकॉर्ड विफलताओं से भरा है? आज छात्र खराब स्कैनिंग, गायब पन्नों और मूल्यांकन पोर्टल की खामियों से जूझ रहे हैं।
शिक्षा मंत्री की चुप्पी पर सवाल लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि शिक्षकों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यह प्रणाली तैयार नहीं है, लेकिन सरकार ने जल्दबाजी की। राहुल गांधी ने स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा, प्रधानमंत्री की चुप्पी और शिक्षा मंत्री की निष्क्रियता साफ दर्शाती है कि उन्हें छात्रों के भविष्य की नहीं, बल्कि अपनी सरकार के अस्तित्व की चिंता है।
जयराम रमेश ने खड़े किए गंभीर सवाल कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इस मामले में सरकार को घेरा। उन्होंने पूछा कि क्या यह कॉन्ट्रैक्ट किसी राजनीतिक दबाव में दिया गया था? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस कंपनी को काम दिया गया, उसका पुराना नाम ग्लोबारेना था, जो पहले भी कई विवादों में रही है।
कांग्रेस ने मांग की है कि सीबीएसई को वेंडर चयन और निविदा प्रक्रिया से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने चाहिए ताकि देश के 18.5 लाख छात्रों को सच पता चल सके।
Read this story. Carefully.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 29, 2026
CBSE called for OSM tenders thrice. Zero bids the first time. No qualified bidder the second time. And finally, the technical bar was lowered until COEMPT could clear it.
Scanning resolution cut. Robotic scanner requirement dropped. CMMI… pic.twitter.com/pnkYvVcdrJ
53 लाख की सुपर बाइक पर सवार हुए दिलीप घोष, वीडियो वायरल होते ही छिड़ा विवाद
फाइनल के लिए जंग: मुल्लांपुर में गुजरात और राजस्थान की होगी कड़ी टक्कर, जानिए पिच का मिजाज
जेफ बेजोस को बड़ा झटका: लॉन्च पैड पर ही फटा ब्लू ओरिजिन रॉकेट, दहल उठा इलाका
लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका: ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी
गिल का शतक, राजस्थान का सफर खत्म: IPL 2026 फाइनल में गुजरात की धमाकेदार एंट्री
15 साल का लड़का बना सांसद प्रत्याशी , उम्र पूछी तो बोला- मैं बच्चा नहीं, बौना हूं
# विनेश फोगाट की बड़ी जीत: सुप्रीम कोर्ट से मिली एशियन गेम्स ट्रायल में उतरने की मंजूरी
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का फूटा गुस्सा, छवि खराब करने वाली साजिश पर दिया करारा जवाब
वियतनाम एयरपोर्ट पर भारतीयों का गरबा: क्या सुरक्षा को दांव पर लगाकर जश्न मनाना सही है?
ऋषभ पंत का बड़ा फैसला: LSG की कप्तानी छोड़ी, क्या टीम में आगे भी रहेंगे बरकरार?