सीओल: चीन के मानवाधिकार हनन और दमनकारी नीतियों से तंग आकर एक 68 वर्षीय पूर्व पुलिस अधिकारी ने आजादी के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। डोंग गुआंगपिंग नाम के इस शख्स ने एक छोटी सी इन्फ्लेटेबल (रबड़ की) नाव के जरिए 30 घंटे का खतरनाक समुद्री सफर तय किया और दक्षिण कोरिया पहुंच गए।
मौत के मुंह से लौटे डोंग सोमवार को दक्षिण कोरिया के तट पर मछुआरों ने एक छोटी नाव देखी, जिसमें डोंग सवार थे। कोस्ट गार्ड ने उन्हें बचाया। डोंग के मित्र और कार्यकर्ता शेंग जू के अनुसार, डोंग चीन के शैंडोंग प्रांत के वेइहाई से निकले थे। जब वे दक्षिण कोरिया के ताएन काउंटी पहुंचे, तो उनकी नाव का इंजन खराब हो चुका था और वे लगातार दो दिनों से जागने के कारण बेहोशी की हालत में थे।
जेल और निर्वासन का लंबा इतिहास डोंग कभी मध्य चीन के झेंग्झौ में पुलिस अधिकारी थे, लेकिन 1989 के तियानमेन स्क्वायर घटनाक्रम का समर्थन करने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। साल 2001 और 2014 में उन्हें जेल हुई। 2015 में जब उनका परिवार थाईलैंड के रास्ते कनाडा भागने में सफल रहा, तब डोंग को थाई अधिकारियों ने वापस चीन भेज दिया था, जहाँ उन्हें साढ़े तीन साल की जेल काटनी पड़ी।
विफल कोशिशों का अंत जेल से रिहा होने के बाद भी डोंग ने हार नहीं मानी। उन्होंने ताइवान के किनमेन द्वीप तक तैरकर जाने और वियतनाम के रास्ते भागने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 2022 में गैर-कानूनी सीमा पार करने के आरोप में उन्हें फिर 11 महीने की सजा सुनाई गई थी। बार-बार जेल जाने और परिवार से दूर रहने के मजबूरन उन्होंने यह जानलेवा कदम उठाया।
दक्षिण कोरिया के सामने कूटनीतिक चुनौती फिलहाल डोंग इमिग्रेशन कानूनों के उल्लंघन के संदेह में हिरासत में हैं। यह मामला दक्षिण कोरिया के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और राजनीतिक चुनौती बन गया है। दक्षिण कोरियाई सरकार बीजिंग के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रही है, ऐसे में डोंग को शरण देना या वापस चीन भेजना एक कठिन फैसला होगा।
क्या वापस भेजे जाएंगे डोंग? डोंग के समर्थकों और मानवाधिकार समूहों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि उन्हें वापस चीन न भेजा जाए। उनका तर्क है कि यदि उन्हें चीन भेजा गया, तो वहां उनकी जान को गंभीर खतरा है। फिलहाल कनाडा सरकार से भी इस मामले में संपर्क किया गया है, क्योंकि डोंग का परिवार वहीं रह रहा है।
异见人士驾橡胶艇逃离中国在韩国登岸
— 盛雪SHENG Xue (@ShengXue_ca) May 26, 2026
现年68岁的董广平曾至少三次逃离中国,但每次都被遣返。他的朋友们希望这一次的结局会有所不同。
John Yoon
首尔 2026年5月26日… pic.twitter.com/62es8sYbZO
ट्विशा शर्मा केस: हाईकोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत, तो अगले ही दिन बेफिक्र दिखीं सास गिरिबाला
वर्ल्ड कप से पहले आखिरी अग्निपरीक्षा: भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें मैच की पूरी जानकारी
15 साल की उम्र में मचाया कोहराम: वैभव सूर्यवंशी बने नई सिक्स मशीन , क्रिस गेल भी हुए मुरीद
ट्रेन में समोसा खाने से पहले हो जाएं सावधान! वेंडर की ऐसी हरकत देख उड़ जाएंगे होश
दिल जीत रहे वैभव सूर्यवंशी: बैटिंग के बाद अब संस्कारों से भी छाए मिथिला के लाल
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से गर्मी के सितम पर लगा ब्रेक
नोएडा से बेंगलुरु शिफ्ट हुए शख्स का इस्त्री शॉक , महंगाई देख उड़े होश
कार में बैठते ही फेंके गए अंडे , TMC सांसद सौगत रॉय के सामने लगे चोर के नारे
जापान ने किया किनारा, तो सिंगापुर में मची भारतीय आमों की लूट
फ्रेंच ओपन 2026: यानिक सिनर का दर्दनाक सफर खत्म, सचिन तेंदुलकर हुए भावुक