नई दिल्ली। सपने वर्सेज एवरीवन में दमदार अभिनय से चर्चा में आए परमवीर सिंह चीमा अब एक नई और रोमांचक वेब सीरीज के साथ वापस आ रहे हैं। सीरीज का नाम है द पिरामिड स्कीम , जो लालच, धोखे और शॉर्टकट से अमीर बनने की अंधी दौड़ की कड़वी सच्चाई को बयां करेगी।
कहां और कब देख सकेंगे सीरीज? मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि द पिरामिड स्कीम को 5 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा। दर्शक इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में देख सकते हैं। यह सीरीज दुनिया भर के 240 देशों में एक साथ स्ट्रीम की जाएगी।
हरिद्वार की गलियों से पिरामिड मार्केटिंग तक सीरीज की कहानी हरिद्वार के रहने वाले गोल्डी (परमवीर सिंह चीमा) के इर्द-गिर्द घूमती है। एक बेहतर और आलीशान जिंदगी जीने की चाहत उसे पिरामिड मार्केटिंग यानी नेटवर्क मार्केटिंग की उस दुनिया में खींच ले जाती है, जो बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, अंदर से उतनी ही खतरनाक है।
कहानी में मोड़ और हसल कल्चर का सच गोल्डी का सामना मनोज श्रीवास्तव (रणवीर शौरी) से होता है। मनोज स्वभाव से ईमानदार है, लेकिन गोल्डी की सफलता की भूख और लालच कहानी को एक डार्क मोड़ पर ले आती है। यह सीरीज आज के दौर के हसल कल्चर पर तंज कसती है, जहां लोग सफलता पाने के लिए मानवीय मूल्यों की भारी कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटते।
दिग्गज कलाकारों का जमावड़ा इस सीरीज में अभिनय का तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। मुख्य भूमिकाओं में परमवीर सिंह चीमा और रणवीर शौरी के साथ शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, अल्फिया जाफरी और आशीष राघव नजर आएंगे। इनके अलावा स्मिता बंसल, सुशांत सिंह और अखिलेन्द्र मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
मेकर्स की टीम इस सीरीज को द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इसे श्रेयांश पांडे ने क्रिएट किया है, जबकि निर्देशन की कमान आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे ने संभाली है। सीरीज का लेखन अक्षेंद्र मिश्रा ने किया है। अगर आप सस्पेंस और सोशल ड्रामा के शौकीन हैं, तो यह सीरीज आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
*Easy money doesn t come so easily.👀#ThePyramidSchemeOnPrime, New Series, 5th June@TheViralFever @ArunabhKumar @uncle_sherry #AshishRShukla #AkshendraMishra @vijaykoshy #ParamveerCheema @RanvirShorey @shekharsuman7 #AanjjanSrivastav @shekharsuman7 #AlfiaJafry… pic.twitter.com/6d7vQHx8Ey
— prime video IN (@PrimeVideoIN) May 25, 2026
गंगा दशहरा 2026: हर की पौड़ी पर आस्था का सैलाब, कड़ाके की भीड़ के बीच गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे
CBSE की बड़ी लापरवाही: छात्र को थमा दी किसी और की आंसर-शीट, भारी विवाद के बाद बोर्ड ने मानी गलती
चंडीगढ़: VIP इलाके में शराब का लंगर , खुलेआम बांटी गई वोदका चुस्की , मचा हड़कंप
लहरों के बीच फंसी जिंदगी, तमाशा देखती भीड़ और मां का देवदूत जैसा साहस
दिल्ली के मंच पर गूंजी ट्रंप की आवाज: बोले- मैं मोदी का बड़ा फैन हूं, भारत को जब भी जरूरत हो, मुझे कॉल करे
महंगाई का जोरदार झटका: मई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अब क्या है आपके शहर का रेट
मुझे फर्क नहीं पड़ता : अरिजीत सिंह ने कॉन्सर्ट में खुलकर की पाकिस्तानी सिंगर्स की तारीफ, पूछा ये तीखा सवाल
पहले गले मिले, फिर दाढ़ी से खेलने लगे विराट; शुभमन गिल के साथ मस्ती का वीडियो वायरल
पद्म विभूषण से सम्मानित हुए धर्मेंद्र: मंच पर सम्मान लेते हुए छलक पड़े हेमा मालिनी और अहाना के आंसू
गुरिंदरवीर सिंह बने भारत के सबसे तेज धावक: 10.09 सेकंड में रेस पूरी कर रचा इतिहास