दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और भारत-अमेरिका संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराया।
पीएम मोदी मेरे दोस्त और मैं उनका बड़ा फैन कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे। ट्रंप ने वीडियो कॉल पर सीधे जुड़ते हुए कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी को बहुत प्यार करता हूं। वे बहुत महान हैं और मेरे अच्छे दोस्त हैं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।
जो भारत चाहता है, उसे वो मिल जाता है ट्रंप ने भारत की जरूरतों और उम्मीदों पर बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, भारत को जो कुछ भी चाहिए, उसे वो हासिल हो जाता है। भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100% भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी भी किसी मदद की जरूरत हो, तो उन्हें पता है कि कॉल कहां करना है।
रूबियो की तारीफ और भारत से करीबी ट्रंप ने अपने विदेश मंत्री मार्को रूबियो पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे अमेरिका का बेहतरीन प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत अब पहले से कहीं अधिक करीब हैं। उन्होंने भारतीय जनता को महान बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।
मोदी के बारे में हमेशा पूछते हैं ट्रंप इस अवसर पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप जब भी उनसे बातचीत करते हैं, तो उनका सबसे पहला सवाल यही होता है कि मेरे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी कैसे हैं? यह बयान दोनों नेताओं के बीच की गहरी व्यक्तिगत दोस्ती और आपसी तालमेल को दर्शाता है।
#WATCH | Delhi | US President Donald Trump says, ...India can count on me 100%. If they ever need help, they know where to call. They call right here. We re doing well. We re setting records. We have a record economy, a record stock market and anything India wants to get. I am a… pic.twitter.com/EhbgguUiTm
— ANI (@ANI) May 24, 2026
IPL 2026: क्या प्लेऑफ से बाहर होगी राजस्थान रॉयल्स? अपनी ही गलती से गंवाया मैच का रोमांच!
यह कैसा विकास और कैसी प्रगति? : पीएम मोदी की अपील पर प्रशांत किशोर का तीखा प्रहार
कौशांबी में पलटा बकरियों से भरा ट्रक: मदद भूल लोग लूटने लगे मवेशी, वीडियो देख भड़के लोग
हिमाचल की वादियों में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, मनाली-शिमला में महाजाम से बेहाल हुए सैलानी
IPL 2026: जिस दान वाले पॉइंट का उड़ाया था मजाक, उसी ने पंजाब किंग्स का खेल बिगाड़ दिया
गर्मी का बहाना और हार का गम : हार्दिक पांड्या का अटपटा बयान, मुंबई इंडियंस के लिए शर्मनाक रहा IPL 2026
भोपाल को बताया बिहार और बुमराह को फुटबॉलर : राम चरण की एक ही इवेंट में दो बड़ी गलतियां, लोग बोले- ये कैसा GK है?
अवैध कब्जा बनाम सियासी वार: बंगाल में शुभेंदु सरकार के बुलडोजर एक्शन से मचा बवाल
KKR vs DC: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच कोलकाता ने जीती टॉस की जंग, दिल्ली पहले करेगी बल्लेबाजी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: बारासात सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने जिलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा