आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए।
केएल राहुल की विस्फोटक बल्लेबाजी दिल्ली की पारी की शुरुआत केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने की। राहुल ने शानदार लय दिखाई और मात्र 30 गेंदों में 60 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस आक्रामक पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्हें अनुकूल रॉय ने पवेलियन भेजा।
नियमित अंतराल पर गिरते रहे विकेट दिल्ली को पहला झटका 40 रन के स्कोर पर लगा जब सौरभ दुबे ने अभिषेक पोरेल (22 रन) को आउट किया। इसके बाद सुनील नरेन ने साहिल पारख (24 रन) को चलता किया। मध्यक्रम में कप्तान अक्षर पटेल ने भी जिम्मेदारी संभाली और 25 गेंदों में 39 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिन्हें वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया।
अंत में दिखी आतिशबाजी पारी के अंतिम ओवरों में डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा ने तेजी से रन बटोरे। डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि आशुतोष शर्मा 11 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। सौरभ दुबे ने पारी के आखिरी ओवर में मिलर का विकेट लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता के सामने अब जीत के लिए 204 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है। ईडन गार्डन्स की पिच पर यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है।
*When KL is in that kind of mood, you literally have to bring out Anu𝗞u𝗟 😉
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Uo07zwiknq#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvDC pic.twitter.com/QjMyPJmruA
KKR vs DC: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच कोलकाता ने जीती टॉस की जंग, दिल्ली पहले करेगी बल्लेबाजी
ट्विशा शर्मा केस: 13 दिन के इंतजार के बाद आज होगा अंतिम संस्कार, सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा परिवार
फाल्टा में भगवा सुनामी: BJP की प्रचंड जीत तय, TMC के जहांगीर खान चौथे पायदान पर फिसले
IPL 2026: ड्रेसिंग रूम में क्यों नम हुईं नीता अंबानी की आंखें? वायरल वीडियो ने जीता सबका दिल
मैंने डिजाइन किया, उन्होंने तोड़ा : सॉल्ट लेक स्टेडियम से बिस्वा बांग्ला लोगो हटाए जाने पर भड़कीं ममता बनर्जी
भारतीय एथलेटिक्स का स्वर्णिम दिन: रांची में टूटे कई पुराने रिकॉर्ड, इतिहास रच रहे हमारे एथलीट
वानखेड़े में 20 हजार बच्चों का नीला समंदर , खास अंदाज में हुआ MI-RR मुकाबला
IPL 2026: रोहित शर्मा के नाम जुड़ा IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, गोल्डन डक के साथ बनाया ये अनचाहा कीर्तिमान
IPL 2026: वानखेड़े में राजस्थान का रॉयल धमाका, मुंबई को हराकर प्लेऑफ में मारी एंट्री
200 करोड़ के पार करुप्पू की दहाड़: क्या सूर्या लाने वाले हैं इसका सीक्वल?