पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार सुबह हुए एक भीषण आत्मघाती हमले ने पूरे देश को दहला दिया है। क्वेटा में सैनिकों को ले जा रही एक मिलिट्री ट्रेन को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
चमन फाटक पर हुआ धमाका अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन क्वेटा के रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। सुबह 8 बजे जैसे ही ट्रेन चमन फाटक के पास पहुंची, आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास की इमारतों और वाहनों के शीशे भी टूट गए। रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने पुष्टि की है कि ट्रेन में सैनिकों के साथ-साथ कई आम नागरिक भी सवार थे।
BLA की मजीद ब्रिगेड का खूनी खेल इस हमले की जिम्मेदारी बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। BLA के अनुसार, इस हमले को उसकी विशिष्ट मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया है। यह हमला पूर्व नियोजित था, जिसके लिए BLA की इंटेलिजेंस विंग जिराब ने इनपुट जुटाए थे।
कौन है बिलाल शाहवानी? इस हमले का मुख्य सूत्रधार BLA का कमांडर बिलाल शाहवानी उर्फ सईन था। 25 वर्षीय बिलाल क्वेटा के सरियाब इलाके का रहने वाला था और 2020 में संगठन में शामिल हुआ था। 2022 में उसे मजीद ब्रिगेड में शामिल किया गया। BLA के दावों के अनुसार, पिछले छह महीनों में वह कई बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दे चुका था, जिनमें ऑपरेशन हेरोफ 1 और ऑपरेशन हेरोफ 2 प्रमुख थे।
सरकार की निंदा, पर सवाल बरकरार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले को कायरतापूर्ण करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे हमले पाकिस्तान के हौसले नहीं तोड़ सकते। लेकिन हकीकत यह है कि बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
लगातार बढ़ते हमले यह पहली बार नहीं है जब क्वेटा में इस तरह का रक्तपात हुआ है। इससे पहले नवंबर 2024 में भी क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए आत्मघाती हमले में 32 लोगों की जान गई थी। बलूचिस्तान में बलोच विद्रोहियों द्वारा पाकिस्तानी सेना और प्रतिष्ठानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जो पाकिस्तानी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है।
#BREAKING: Explosions rock Balochistan. Major blast in Quetta Balochistan. 30 killed, 82 injured in Quetta Blasts as per intial reports. Blast near a Railway track. Several vehicles and buildings destroyed. Blast at Chaman Phatak. Suicide explosion likely. pic.twitter.com/taeujUMpjh
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 24, 2026
राम चरण ने बुमराह को बताया फुटबॉलर , चूक के बाद सुपरस्टार ने मांगी माफी
वानखेड़े में बड़ा ब्लंडर : जुरेल की एक गलती और शनाका का विकेट, क्या राजस्थान के हाथ से फिसला प्लेऑफ का टिकट?
व्लादिमीर पुतिन का महाविनाशक वार: ओरेशनिक मिसाइल से दहला कीव, 80 से ज्यादा घायल
अखिलेश यादव को झटका, भाजपा से गठबंधन के संकेत? तेज प्रताप के बयानों से गरमाई सियासत
दिल्ली में सत्ता से गिरोगे तो भुगतना होगा कर्मों का फल : ममता बनर्जी का बीजेपी पर तीखा प्रहार
ट्विशा शर्मा केस: मेरा दम घुट रहा है मां – आखिरी कॉल और अजमेर ट्रिप का वो खौफनाक सच
एलन मस्क के पीछे जासूस का साया? बीजिंग डिनर की फोटो ने मचाई सनसनी
अब आपका पालतू जानवर भी करेगा आपसे बातें: AI से लैस जादुई कॉलर हुआ लॉन्च
भारतीय एथलेटिक्स का स्वर्णिम दिन: रांची में टूटे कई पुराने रिकॉर्ड, इतिहास रच रहे हमारे एथलीट
IPL 2026: रोहित शर्मा के नाम जुड़ा IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, गोल्डन डक के साथ बनाया ये अनचाहा कीर्तिमान