मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 24 मई की दोपहर एक बेहद भावनात्मक और उत्साह से भरा मंजर देखने को मिला। आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान लगभग 20,000 वंचित बच्चों के लिए अपने दरवाजे खोले।
यह विशेष आयोजन Education and Sports for All (ESA) अभियान के तहत किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खेल और शिक्षा के माध्यम से समाज के उन बच्चों तक अवसर पहुंचाना है, जो अक्सर मुख्यधारा से दूर रह जाते हैं।
हजारों बच्चों की मौजूदगी ने वानखेड़े के माहौल को पूरी तरह बदल दिया। बच्चे न केवल मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे थे, बल्कि उनके लिए यह अपने पसंदीदा सितारों को करीब से देखने और खेल की बारीकियों को समझने का एक प्रेरक अनुभव भी रहा। उनकी हंसी और हौसलाअफजाई से स्टेडियम का पूरा वातावरण ऊर्जावान बना रहा।
इस खास मौके पर नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, शिक्षा और खेल केवल करियर बनाने का जरिया नहीं हैं, बल्कि ये जीवन बदलने वाली ताकत हैं। उन्होंने जोर दिया कि ये माध्यम बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और बड़े सपने देखने का साहस पैदा करते हैं। खिलाड़ियों ने भी बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
मैच के खेल पक्ष की बात करें तो प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस इस मुकाबले को जीतकर सीजन का अंत सकारात्मक नोट पर करना चाहती है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 205 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 38, जोफ्रा आर्चर ने 32 और दासुन शनाका ने 29 रनों की आक्रामक पारियां खेलीं। मुंबई इंडियंस की ओर से दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी में दो-दो विकेट झटके। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए राजस्थान को इस जीत की सख्त जरूरत है।
“𝙔𝙤𝙪 𝙖𝙡𝙨𝙤 𝙨𝙢𝙞𝙡𝙚 𝙖𝙣𝙙 𝙢𝙖𝙠𝙚 𝙩𝙝𝙚 𝙘𝙝𝙞𝙡𝙙𝙧𝙚𝙣 𝙖𝙡𝙨𝙤 𝙨𝙢𝙞𝙡𝙚!”
— Reliance Foundation (@ril_foundation) May 24, 2026
A special message to the squad from Mrs Nita Ambani ahead of today’s special Reliance Foundation #ESAMatchDay! 💙#MumbaiIndians #OneFamily pic.twitter.com/SOTmsrNnMS
वैभव सूर्यवंशी के तूफान को थामने वाला इकलौता गेंदबाज: चाहर के आगे बेबस दिखा आईपीएल का नया सितारा
# खतरों के खिलाड़ी 15: शो से हुआ सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बाहर? सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप!
735 दिनों का लंबा इंतजार खत्म: अर्जुन तेंदुलकर ने मैदान पर दिखाया दम, पिता सचिन हुए भावुक
डायमंड हार्बर मॉडल हुआ ध्वस्त, फाल्टा में भाजपा की बड़ी जीत और पुष्पा की करारी हार
10.09 सेकेंड की बिजली सी रफ्तार: गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
सेकंड में तबाही: रूस का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, हाइपरसोनिक प्रहार से दहला कीव
केरल में नियुक्ति का खेला : चुनाव अधिकारी के मुख्यमंत्री के सचिव बनते ही मचा सियासी घमासान
राम चरण का महा-ब्लंडर ! बुमराह को बताया फुटबॉलर और भोपाल को कहा बिहार, इंटरनेट पर मचा बवाल
भारतीय एथलेटिक्स का स्वर्णिम दिन: रांची में टूटे कई पुराने रिकॉर्ड, इतिहास रच रहे हमारे एथलीट
कॉकरोच पार्टी बनाम केंद्रीय मंत्री: पाकिस्तान कनेक्शन के दावे पर छिड़ा विवाद