भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में रविवार को एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मौत के 12 दिन बाद, गमगीन माहौल में ट्विशा का अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर किया गया। इससे पहले दिल्ली एम्स की टीम ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया।
एम्स की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की विशेष टीम ने रविवार तड़के पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एम्स भोपाल की मोर्चरी के बाहर का नजारा बेहद भावुक था, जहां परिजन अपनी बेटी को आखिरी विदाई देते समय बिलख पड़े।
पिता ने पूरे समाज से मांगी अंतिम विदाई में भागीदारी मृतका के पिता नवनीधि शर्मा ने भोपाल के नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे बेटी की अंतिम यात्रा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह केवल उनके परिवार पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर हुआ एक बड़ा आघात है। पिता की अपील पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
रिटायर्ड जज के घर पहुंची पुलिस, हुआ स्पॉट वेरिफिकेशन पोस्टमार्टम के फौरन बाद जांच ने रफ्तार पकड़ी। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों और पुलिस की संयुक्त टीम ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित आवास पहुंची। टीम ने वहां घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, जहां 12 मई को ट्विशा का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने स्पॉट वेरिफिकेशन के जरिए साक्ष्य जुटाने की कोशिश की।
पहले पोस्टमार्टम पर खड़े हुए थे गंभीर सवाल 33 वर्षीय ट्विशा की मौत 12 मई को ससुराल में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के चोट के निशान और गर्दन समेत कई अहम फोरेंसिक पहलुओं को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया था। परिवार की याचिका पर हाईकोर्ट ने दिल्ली एम्स से दोबारा जांच कराने का ऐतिहासिक आदेश दिया था।
दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति जेल में ट्विशा के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है। दूसरी ओर, ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा नशे की आदी थीं। फिलहाल, पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पति समर्थ सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है।
*#WATCH | Madhya Pradesh | The body of Twisha Sharma is being taken from the AIIMS Bhopal mortuary for her last rites
— ANI (@ANI) May 24, 2026
The second autopsy of Twisha Sharma was conducted today by senior doctors of AIIMS Delhi, following the directions of the Madhya Pradesh HC pic.twitter.com/BA5jNxY1iT
ट्विशा शर्मा केस: 13 दिन के इंतजार के बाद आज होगा अंतिम संस्कार, सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा परिवार
सीबीएसई का नाम लेकर फैलाया गया फर्जी सर्कुलर, जानें क्या है सच
रोहित शर्मा का बड़ा संकल्प: विश्व क्रिकेट का पावरहाउस बनाना है भारत को
भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी क्यों कह रहे मंत्री जी? , कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का किरेन रिजिजू पर बड़ा हमला
विल जैक्स की सुपरमैन डाइव: बाउंड्री पर हवा में लहराकर बचाए रन, वैभव सूर्यवंशी को हुआ बड़ा नुकसान
फलता में भगवा आंधी: शुभेंदु अधिकारी की पहली बड़ी जीत, टीएमसी का डायमंड हार्बर मॉडल धराशायी
कान्स 2026: ऐश्वर्या राय का पावर-सूट अवतार, क्लोजिंग सेरेमनी में लूटी महफिल
842% मुनाफा कमाने वाली वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था वल्गर
धनुष की कारा अब ओटीटी पर: घर बैठे देखें एक्शन-थ्रिलर, जानिए कब और कहां
आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर का सब्र वाला डेब्यू: आखिरी मौके पर चमके तो भावुक हुए सचिन