कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक भीषण त्रासदी सामने आई है। शिराली गांव के पास नदी में सीप (मसल) इकट्ठा करने गए आठ लोगों की पानी के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है। मृतकों में सात महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो सभी एक ही गांव के रहने वाले थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों के इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसे बेहद दर्दनाक त्रासदी बताते हुए राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, ये लोग अक्सर नदी किनारे सीप इकट्ठा करने का काम करते थे। शुरुआत में सभी कम गहरे पानी में थे, लेकिन सीप ढूंढते-ढूंढते वे गहरे पानी की तरफ चले गए। इलाके में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहा ले गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपनों को डूबता देख जब अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए पानी में कूदे, तो वे भी तेज धारा की चपेट में आ गए।
स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद 8 शव बाहर निकाले हैं। मृतकों में उमेश मंजुनाथ नाईक (40), लक्ष्मी महादेव नाईक (42), लक्ष्मी जट्टप्पा नाईक (30), लक्ष्मी अप्पण्णा नाईक (60), लक्ष्मी शिवराम नाईक (49), ज्योति मस्तम्मा नाईक (34), मालती नाईक (38) और मस्तम्मा नाईक (60) शामिल हैं।
घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से अभी भी दो अन्य लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश जारी है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण नदी के मिजाज से अच्छी तरह वाकिफ थे, लेकिन बारिश के कारण बढ़े जलस्तर और पानी के वेग का अंदाजा उन्हें नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ये ग्रामीण बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के गहरे पानी में उतरे थे।
Karnataka CM Siddaramaiah tweets, Hearing the news that eight members of a single family, who had gone to collect black clams on the Tatthehakalu beach near Bhatkal in Uttara Kannada district, drowned in the water and lost their lives has left me deeply distressed. On… pic.twitter.com/XVJkiozWOC
— ANI (@ANI) May 24, 2026
दिल्ली की हवा होगी अब और भी साफ! राजधानी में तैनात किए गए नए मेड इन इंडिया एयर प्यूरीफायर
क्वेटा दहला: रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाके से ट्रेन के उड़े परखच्चे, 16 लोगों की मौत
राम चरण से हुई बड़ी चूक, जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर , फिर मांगी माफी
भारतीय एथलेटिक्स का स्वर्णिम दिन: रांची में टूटे कई पुराने रिकॉर्ड, इतिहास रच रहे हमारे एथलीट
फलता में भगवा आंधी: शुभेंदु अधिकारी की पहली बड़ी जीत, टीएमसी का डायमंड हार्बर मॉडल धराशायी
बलूचिस्तान में दहला क्वेटा: ट्रेन पर फिदायीन हमले में भारी तबाही, 23 लोगों की मौत की आशंका
ट्विशा शर्मा केस: दूसरा पोस्टमार्टम और समर्थ सिंह पर शिकंजा, क्या खुलेगा मौत का राज?
अदालत की सख्ती के आगे झुका निगम: ललित किशोर तिवारी ने ली पार्षद पद की शपथ
NEET री-एग्जाम: अरविंद केजरीवाल की देश के मुख्यमंत्रियों से अपील, छात्रों को मिलेगी फ्री बस सेवा
खेतों में कुत्तों से जान बचाकर भागने वाला लड़का बना भारत का सबसे तेज़ धावक