90 के दशक में गोविंदा का सिक्का बॉलीवुड में चलता था। करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और दिव्या भारती के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती थी। इन्हीं हिट फिल्मों के बीच में एक ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। यह 33 साल पुरानी फिल्म आंखें है, जो हाल ही में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की गई है।
बॉक्स ऑफिस पर बरसे थे नोट साल 1993 में रिलीज हुई डेविड धवन की इस फिल्म ने सफलता के नए आयाम गढ़े थे। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 13.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड 18.84 करोड़ का कलेक्शन किया था। आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने मेकर्स को 842% का जबरदस्त मुनाफा कमाकर दिया था। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
आमिर खान ने उठाए थे सवाल फिल्म की अपार सफलता के बावजूद सुपरस्टार आमिर खान ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। एक पुराने इंटरव्यू में आमिर ने साफ कहा था, मुझे नहीं पता यह इतनी बड़ी हिट क्यों हुई। मेरे लिए यह फिल्म काफी क्रूड (भद्दी) और वल्गर (अश्लील) थी। मुझे इसमें कई सीन्स आपत्तिजनक लगे थे। सोशल मीडिया पर आमिर का यह पुराना क्लिप आज भी बहस का मुद्दा बना रहता है।
बंदर बना था फिल्म का हीरो आंखें की एक और दिलचस्प बात इसका मुख्य कलाकार यानी बंदर था। चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म में काम करने वाले उस बंदर को गोविंदा और खुद उन्हें (चंकी) से भी ज्यादा फीस दी गई थी। चंकी के मुताबिक, वह बंदर बेहद महंगा था और सेट पर उसके नखरे भी बड़े थे।
33 साल बाद फिर लौटी आंखें इतने सालों बाद फिल्म को फिर से रिलीज किया गया है। फिल्म के प्रीमियर पर खुद चंकी पांडे पहुंचे और उन्होंने कहा कि उस समय फिल्म का प्रीमियर नहीं हुआ था, इसलिए आज इसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो यह पहली बार रिलीज हो रही हो। आज भी IMDb पर इस फिल्म को 10 में से 6.8 की रेटिंग मिली हुई है, जो इसके आज के दौर में भी प्रासंगिक होने का प्रमाण है।
#AamirKhan once called #Govinda’s 1993 highest-grossing film Ankhein VULGUR , TOO CRUEL and Utpatang.
— KRANKUL (@FilmoriaHub) May 22, 2026
I still don’t know what was “vulgar” in Ankhein...😂 There wasn’t even a kissing scene in the movie.
While in Raja Hindustani had one of the longest kissing scenes and its… pic.twitter.com/3QVtEBMKf3
IPL 2026: मस्ट-विन मैच में फिसले वैभव सूर्यवंशी, 600 रनों का सपना अधूरा
CBSE का बड़ा फैसला: री-इवैल्युएशन में फसे छात्रों के पैसे होंगे वापस, तकनीकी खराबी पर लिया एक्शन
ट्विशा शर्मा मौत केस: एम्स की टीम ने शुरू किया दूसरा पोस्टमार्टम, न्याय की उम्मीद में परिवार
सीबीएसई का नाम लेकर फैलाया गया फर्जी सर्कुलर, जानें क्या है सच
जन्नत की चाह में वहशीपन का नंगा नाच: हिंदू महिला का जबरन धर्म परिवर्तन और जानवरों के खून से नहलाने की खौफनाक दास्तान
रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: ओरेश्नेक मिसाइल और 700 ड्रोन्स से मचाई तबाही
व्हाइट हाउस के बाहर खौफनाक फायरिंग: कौन था नासिर बेस्ट, जिसका ओसामा बिन लादेन से था अजीब रिश्ता?
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट: तिलक वर्मा बन सकते हैं टीम इंडिया के नए कैप्टन
केरल में नियुक्ति का खेला : चुनाव अधिकारी के मुख्यमंत्री के सचिव बनते ही मचा सियासी घमासान
ससुराल में क्या होगा तेरा? : माँ-बेटी के झगड़े का वीडियो हुआ वायरल, प्राइवेसी और परवरिश पर छिड़ी जंग