डायरेक्टर इम्तियाज अली की आगामी फिल्म मैं वापस आऊंगा रिलीज से पहले ही चर्चाओं में है। मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी और इसे एक इमोशनल मास्टरपीस बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की है।
बंटवारे की पृष्ठभूमि में एक खूबसूरत प्रेम कहानी एकता कपूर के अनुसार, यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौर की एक बेहद भावुक लव स्टोरी है। फिल्म उन दिनों को याद दिलाती है जब इंटरनेट और मोबाइल नहीं, बल्कि सब्र और सच्चा इंतजार हुआ करता था। एकता का मानना है कि फिल्म का संदेश है कि प्यार की भाषा हर पीढ़ी में एक समान रहती है।
ए.आर. रहमान का संगीत और शानदार अभिनय फिल्म की यूएसपी इसके गाने हैं, जिन्हें दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। एकता ने कलाकारों के काम को भी सराहा। उन्होंने कहा कि दिलजीत दोसांझ ने एक शांत और भावुक किरदार को बखूबी निभाया है। वहीं, शरवरी वाघ अपनी खूबसूरती और आंखों के जरिए भावनाओं को बयां करने में सफल रही हैं। नसीरुद्दीन शाह के काम को उन्होंने शब्दों से परे बताया है।
वेदांग रैना: फिल्म का सरप्राइज पैकेज इस फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा वेदांग रैना की हो रही है। एकता कपूर ने उन्हें फिल्म का सरप्राइज पैकेज करार दिया है। एक सरदार जी के किरदार में वेदांग का अभिनय दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर मैं वापस आऊंगा 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी अमर सिंह चमकीला के बाद दूसरी बार साथ काम कर रही है। हालांकि, इस फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती है।
उसी दिन कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता , मनोज बाजपेयी की गवर्नर: द साइलेंट सेवियर और विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट भी रिलीज हो रही है। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतती है।
So I still can’t get over the film I saw… It genuinely took me an entire day to even think of what to write because I didn’t want to get a single word wrong. pic.twitter.com/TVqJtHZZPx
— Ektaa R Kapoor (@EktaaRKapoor) May 24, 2026
शार्दुल का जश्न पड़ा भारी, जडेजा ने शानदार पलटवार कर लिया बदला
स्कूल असेंबली में नन्हे छात्र बनकर शामिल हुआ डॉगी, प्रार्थना करते देख लोग हुए फिदा
क्वेटा में भीषण धमाके से दहला पाकिस्तान: जाफर एक्सप्रेस को बनाया गया निशाना, 30 लोगों की मौत
राम चरण ने बुमराह को बताया फुटबॉलर , चूक के बाद सुपरस्टार ने मांगी माफी
VIP कल्चर को जनता का करारा जवाब: 47 डिग्री गर्मी में जब सड़कों पर गूंजा हॉर्न का शोर
रोहित शर्मा का मिशन वर्ल्ड पावरहाउस : भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर खोला बड़ा राज
हर देश में बेवकूफ होते हैं : भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणी पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का दो टूक जवाब
राम चरण का महा-ब्लंडर ! बुमराह को बताया फुटबॉलर और भोपाल को कहा बिहार, इंटरनेट पर मचा बवाल
फाल्टा में भगवा सुनामी: BJP की प्रचंड जीत तय, TMC के जहांगीर खान चौथे पायदान पर फिसले
IPL 2026 प्लेऑफ की जंग शुरू: फाइनल की ओर बढ़ने वाली 4 टीमों का शेड्यूल और मुकाबला तय