आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 206 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।
शुरुआती झटकों से संभली पारी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 33 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (27) और वैभव सूर्यवंशी (4) के रूप में अपने शुरुआती दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान रियान पराग (14) भी जल्दी पवेलियन लौट गए, जिससे टीम दबाव में आ गई थी।
साझादारियों ने दिलाई मजबूती चौथे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल और दसुन शनाका के बीच 45 रनों की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संकट से बाहर निकाला। जुरेल ने 38 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि शनाका ने 29 रन बनाए। अंत के ओवरों में जोफ्रा आर्चर (32*) और रवींद्र जड़ेजा (19*) की छोटी मगर प्रभावशाली पारियों की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
मुंबई के गेंदबाजों का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की ओर से दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, विल जैक्स, एएम गजनफर और कार्बिन बॉश को 1-1 सफलता मिली। हालांकि, गजनफर थोड़े महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने 3 ओवर में 45 रन लुटाए।
प्लेऑफ की जंग: राजस्थान के लिए करो या मरो यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद अहम है। वर्तमान में 14 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद राजस्थान यदि यह मैच जीतती है, तो वह 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बन जाएगी। वहीं, हार की स्थिति में केकेआर या पंजाब किंग्स के लिए अंतिम चार की राह आसान हो जाएगी। मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन वे राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फेरने की पूरी कोशिश करेंगे।
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
A collective batting effort by #RR 👏
Will #MI chase it? 🤔
Scorecard ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/vwRpCZbUmR
हर देश में होते हैं मूर्ख लोग : भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणी पर बिफरे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो
IPL 2026: ड्रेसिंग रूम में क्यों नम हुईं नीता अंबानी की आंखें? वायरल वीडियो ने जीता सबका दिल
इकाना स्टेडियम में शर्मनाक हरकत: मैच के दौरान चीयरलीडर्स के साथ बदसलूकी, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
कर्नाटक: नदी में समाई खुशियां, 7 महिलाओं समेत 8 की डूबने से मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख
ऑटो की सवारी से अखिलेश पर वार: ओपी राजभर का दावा, 2027 में साइकिल फिर होगी चकनाचूर
अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बनी सहमति, यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान
लॉस एंजिल्स में भारतीय नागरिक गिरफ्तार: चोरी और तोड़फोड़ के आरोपों में घिरे परमिंदरपाल सिंह पर कार्रवाई
रोहित शर्मा का मिशन वर्ल्ड पावरहाउस : भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर खोला बड़ा राज
तुम पर गर्व है बेटे : IPL डेब्यू में अर्जुन तेंदुलकर का धमाका, सचिन का भावुक संदेश वायरल
# हाईवे पर पलटा बकरियों से भरा ट्रक; घायलों की मदद छोड़ मुर्दा बकरियां लूट ले गई भीड़