कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां एक भीषण सड़क हादसे के बाद लोगों ने इंसानियत को ताक पर रखकर लूटपाट की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों के अंतर्मन को झकझोर कर रख दिया है।
यह घटना रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा टेढ़ी मोड़ के पास हुई। कानपुर से प्रयागराज जा रहे ट्रक में 200 से ज्यादा बकरियां लदी थीं। अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के भीतर सवार लोग फंस गए और दर्जनों बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उम्मीद थी कि लोग घायलों की मदद करेंगे, लेकिन हुआ इसके उलट। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग घायलों को निकालने के बजाय मृत और घायल बकरियों को उठाकर ले जाने में जुटे थे। कोई कंधे पर बकरी लादकर भाग रहा था, तो कोई उसे घसीटकर ले जा रहा था।
यह दृश्य सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। लोग इस बात को लेकर बेहद आक्रोशित हैं कि कैसे एक संकट की घड़ी में लोग संवेदनहीन होकर लूटपाट में लग गए। एक यूजर ने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा, इंसानियत मर चुकी है, लोग अब मरे हुए जानवरों को लूटने से भी पीछे नहीं हट रहे।
सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस और शाहजादपुर चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर यातायात बहाल किया गया।
फिलहाल, पुलिस इस घटना का वीडियो खंगाल रही है और उन लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है जिन्होंने हादसे का फायदा उठाकर लूटपाट की। इस घटना ने एक बार फिर समाज में व्याप्त संवेदनहीनता पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
*बकरियों का ट्रक पलटने के बाद लोगों ने मदद करने के बजाए मुर्दा बकरे बकरियों को लूटना शुरू कर दिया...ये वही लोग हैं जो मुसलमानों को बकरा खाने पर ज्ञान देते हैं. pic.twitter.com/Igxi86Ma7A
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) May 24, 2026
भारत-अमेरिका की 500 बिलियन डॉलर की मेगा डील : चीन की बढ़ेगी बेचैनी, बदलेंगे वैश्विक समीकरण
विल जैक्स की सुपरमैन डाइव: बाउंड्री पर हवा में लहराकर बचाए रन, वैभव सूर्यवंशी को हुआ बड़ा नुकसान
वीजा नियम में बड़ा बदलाव: अमेरिका ला रहा अमेरिका फर्स्ट टूल, अब प्रोफेशनल्स को मिलेगी प्राथमिकता
मैंने डिजाइन किया, उन्होंने तोड़ा : सॉल्ट लेक स्टेडियम से बिस्वा बांग्ला लोगो हटाए जाने पर भड़कीं ममता बनर्जी
Motorola Edge 70 Pro+ का इंतज़ार खत्म, 4 जून को होगी एंट्री; कैमरा और बैटरी में मिलेगा तूफानी पावर
अवैध कब्जा बनाम सियासी वार: बंगाल में शुभेंदु सरकार के बुलडोजर एक्शन से मचा बवाल
MI vs RR: यशस्वी का फ्लॉप शो , क्या कप्तानी का दबाव हटा तो लय भी खो बैठे जायसवाल?
व्हाइट हाउस के बाहर खौफनाक फायरिंग, डोनाल्ड ट्रंप बोले- सबसे अहम इमारत के प्रति जुनून का नतीजा
आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर का सब्र वाला डेब्यू: आखिरी मौके पर चमके तो भावुक हुए सचिन
IPL 2026: रोहित शर्मा के नाम जुड़ा IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, गोल्डन डक के साथ बनाया ये अनचाहा कीर्तिमान