मुंबई: राजस्थान रॉयल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज का मुकाबला करो या मरो की स्थिति जैसा था। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को एक बड़ी शुरुआत की दरकार थी, लेकिन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।
धमाका हुआ पर टिक न पाए यशस्वी ने पारी की शुरुआत तूफानी अंदाज में की। उन्होंने महज 17 गेंदों का सामना करते हुए तीन छक्के और एक चौके की मदद से 27 रन बनाए। उनके शॉट्स देखकर ऐसा लग रहा था कि आज वह मुंबई के गेंदबाजों की खबर लेने के मूड में हैं। हालांकि, उनकी यह पारी लंबी नहीं चल सकी।
विल जैक्स की चालाकी और गलती जायसवाल ने उस समय अपनी विकेट गंवाई जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। विल जैक्स की एक धीमी और फ्लाइटेड गेंद पर यशस्वी चकमा खा गए। बड़े शॉट के प्रयास में गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे कवर-पॉइंट पर खड़े कॉर्बिन बॉश के हाथों में चली गई। एक अच्छी शुरुआत के बाद उनका यह गैर-जिम्मेदाराना शॉट राजस्थान के लिए भारी पड़ा।
कप्तानी के बाद फॉर्म का सवाल पिछले मुकाबले में रियान पराग की अनुपस्थिति में यशस्वी ने कप्तानी संभाली थी और लखनऊ के खिलाफ 43 रनों की शानदार पारी खेली थी। आज जब उन पर कप्तानी का कोई दबाव नहीं था, तो प्रशंसकों को एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। दूसरी गेंद पर छक्का लगाने के बावजूद, अगले ही ओवर में अनावश्यक रिस्क लेना उनकी नाकामी का बड़ा कारण बना।
पावरप्ले में ही बैकफुट पर राजस्थान यशस्वी के पवेलियन लौटने के बाद राजस्थान की पारी ताश के पत्तों की तरह ढहने लगी। 3.4 ओवर में 33/1 के स्कोर पर यशस्वी का विकेट गिरने के बाद, अगले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी भी सस्ते में चलते बने। इसके बाद अल्लाह गजनफर ने रियान पराग को आउट कर राजस्थान की कमर तोड़ दी। पावरप्ले समाप्त होने तक राजस्थान ने 54 रन पर अपने 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे, जिससे टीम पूरी तरह बैकफुट पर नजर आई।
*Both #RR openers back in the hut ✅@mipaltan are elated and how 💙
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
Updates ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/ZzM8XS5Bh9
राम चरण का महा-ब्लंडर ! बुमराह को बताया फुटबॉलर और भोपाल को कहा बिहार, इंटरनेट पर मचा बवाल
पटना पुलिस की शर्मिंदगी: गैंगस्टर के घर छापेमारी से पहले पुलिस की हुई तलाशी , दो SHO सस्पेंड
तपती दुपहरी और पेट की आग: मजदूरी करते मजदूरों का वीडियो देख भर आएंगी आपकी आंखें
842% मुनाफा कमाने वाली वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था वल्गर
जूनियर एनटीआर की ड्रैगन में अब 138 फिल्मों के दिग्गज की एंट्री, निभाएंगे दमदार रोल
ऑटो की सवारी से अखिलेश पर वार: ओपी राजभर का दावा, 2027 में साइकिल फिर होगी चकनाचूर
इसने मेरा एक और गाना उठा लिया : चुनरी चुनरी विवाद के बीच सलमान खान ने वरुण धवन की ली मौज
भारत-अमेरिका की नई दोस्ती: रक्षा से AI तक, जयशंकर और मार्को रूबियो की मुलाकात के बड़े मायने
IPL 2026: प्लेऑफ की जंग हुई शुरू! ये 4 टीमें बनीं खिताबी दौड़ की असली हकदार
टेक्सास में बड़ा हादसा टला: 245 फीट की ऊंचाई पर फंसी रोलर-कोस्टर, वायरल वीडियो देख कांप उठे लोग