रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रहे नेशनल सीनियर फेडरेशन एथलेटिक्स टूर्नामेंट का दूसरा दिन भारतीय खेल इतिहास में दर्ज हो गया है। इस दिन न केवल पुराने कीर्तिमान ध्वस्त हुए, बल्कि भारतीय एथलीटों ने वैश्विक स्तर पर अपनी चमक बिखेर दी है।
गुरिंदरवीर सिंह की तूफानी रफ्तार मेंस 100 मीटर रेस में गुरिंदरवीर सिंह ने कमाल कर दिया। उन्होंने मात्र 10.09 सेकंड में दौड़ पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ, वह इस साल पूरे एशिया में 100 मीटर की दौड़ सबसे तेज पूरा करने वाले दूसरे एथलीट बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल और राजनीतिक जगत से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
विशाल टी.के. ने रचा इतिहास तमिलनाडु के 22 वर्षीय विशाल टी.के. ने 400 मीटर की रेस 44.98 सेकंड में पूरी की। इसके साथ ही वह 45 सेकंड से कम समय में यह दूरी तय करने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। इस प्रदर्शन ने न केवल उन्हें राष्ट्रीय गौरव दिलाया, बल्कि 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालीफाई करा दिया है। यह इस वर्ष एशिया का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी है।
तेजस्विन शंकर का डेकाथलॉन में दबदबा एथलीट तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन (10 खेलों की प्रतियोगिता) में इतिहास रच दिया। उन्होंने 8057 पॉइंट हासिल कर 8000 अंकों का जादुई आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड (7063 अंक) तोड़ते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। इस प्रदर्शन से वे अब डेकाथलॉन में एशिया के टॉप-7 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।
विनेश फोगाट को बड़ी राहत एथलेटिक्स के इन ऐतिहासिक पलों के बीच, कुश्ती जगत से भी एक बड़ी खबर आई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाते हुए उन्हें एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने उन्हें अयोग्य घोषित करने के फैसले को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को कड़ी फटकार भी लगाई है।
*📸 #GurindervirSingh clinches the gold medal in the men’s 100m event at the 2026 Athletics Federation Cup, with a new national record timing of 10.09 seconds. #IndianAthletics #AthleticsIndia #AFI @YASMinistry II @MIB_India II @PIB_India pic.twitter.com/vG9TmJx7xU
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 24, 2026
अर्जुन तेंदुलकर का शानदार IPL डेब्यू: पिता सचिन ने लुटाया प्यार, दी ये खास सीख
विल जैक्स की सुपरमैन डाइव: बाउंड्री पर हवा में लहराकर बचाए रन, वैभव सूर्यवंशी को हुआ बड़ा नुकसान
फाल्टा में भगवा सुनामी: BJP की प्रचंड बढ़त, TMC उम्मीदवार मुकाबले से बाहर
इकाना स्टेडियम में शर्मनाक हरकत: LSG vs PBKS मैच के दौरान चीयरलीडर्स से बदतमीजी, पुलिस ने खदेड़े फैंस
कौन है राजू नस्कर? जिसके आलीशान साम्राज्य पर चला सुवेंदु सरकार का बुलडोजर
राम चरण से हुई बड़ी चूक, जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर , फिर मांगी माफी
डिलीवरी बॉय इब्राहिम का डेटा लीक कांड: हिंदू महिलाओं के नंबर ₹10 में बेचने का वीडियो वायरल, Amazon पर भड़के लोग
राजस्थान से भिड़ने से पहले MI का बड़ा फैसला, दो नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री
ट्विशा शर्मा केस: दूसरा पोस्टमार्टम और समर्थ सिंह पर शिकंजा, क्या खुलेगा मौत का राज?
होर्मुज से ट्रेड तक, अमेरिका के साथ भारत की न्यू डील : जयशंकर-रुबियो बैठक में क्या हुआ तय?