साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। हालांकि, भोपाल में हुए फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेता एक ऐसी चूक कर बैठे कि उन्हें सोशल मीडिया पर आधी रात को माफी मांगनी पड़ी।
इवेंट में हुआ फुटबॉल वाला ब्लंडर म्यूजिक लॉन्च के दौरान होस्ट ने राम चरण के साथ एक रैपिड फायर राउंड खेला। इसमें उनसे कई क्रिकेटर्स के बारे में राय पूछी गई। अभिनेता ने सचिन, धोनी, रोहित और विराट के लिए सटीक बातें कहीं, लेकिन जसप्रीत बुमराह का नाम आते ही वह गच्चा खा गए। राम चरण ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, मुझे फुटबॉल पसंद है और आप फुटबॉल को आगे बढ़ाने का बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
ट्रोल होने पर मांगी माफी राम चरण की यह बात सुनते ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया और लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। अपनी गलती का एहसास होते ही, अभिनेता ने देर रात ट्विटर (X) पर पोस्ट शेयर कर जसप्रीत बुमराह से सार्वजनिक माफी मांगी। उन्होंने लिखा, कभी-कभी नामों को लेकर मैं बहुत भुलक्कड़ हो जाता हूं। यह भीड़ और एक्साइटमेंट के बीच हुई मानवीय गलती थी। मैं आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं।
क्या है पेड्डी की कहानी? राम चरण की फिल्म पेड्डी 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता डबल रोल में दिखाई देंगे। एक किरदार में वे एक मजदूर की भूमिका में हैं, तो दूसरे में कुश्ती, क्रिकेट और दौड़ में माहिर एक बेहतरीन एथलीट बने हैं।
फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट फिल्म में राम चरण के साथ मुख्य भूमिका में जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, रवि किशन और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फैंस को अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
*#Sachin - Long Legendary Run #MSD - Calm and Cool#RohitSharma - Everyone Owns Him#ViratKohli - Fire#JaspritBumrah - I am your biggest fan. I love football and you ve taking it more forward. Love you sir..🤣🤣#PeddiKiAawaz pic.twitter.com/JMPIXcYYhJ
— 𝐁𝐡𝐞𝐞𝐬𝐡𝐦𝐚 𝐓𝐚𝐥𝐤𝐬 (@BheeshmaTalks) May 23, 2026
फाल्टा में भगवा सुनामी: BJP की प्रचंड बढ़त, TMC उम्मीदवार मुकाबले से बाहर
फाल्टा में बीजेपी की आंधी: 14 हजार से अधिक वोटों से बढ़त, टीएमसी उम्मीदवार रेस से बाहर
भजन गायक पर बरसी नोटों की बारिश: मंच ढका करोड़ों के कैश से, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
जिस तरह तुमने खुद को संभाला, उस पर गर्व : बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए सचिन का भावुक पोस्ट
सीबीएसई का बड़ा फैसला: 12वीं की स्कैन कॉपियों के लिए कटी गलत फीस होगी रिफंड
स्कूल असेंबली में नन्हे छात्र बनकर शामिल हुआ डॉगी, प्रार्थना करते देख लोग हुए फिदा
अर्जुन तेंदुलकर का शानदार IPL डेब्यू: पिता सचिन ने लुटाया प्यार, दी ये खास सीख
CBSE का बड़ा अलर्ट: री-चेकिंग रद्द होने की खबर फर्जी, आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई गई
ट्विशा शर्मा केस: 12 दिन बाद खुलेगा मौत का राज, भोपाल एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम और आज अंतिम संस्कार
राम चरण से हुई बड़ी चूक, जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर , फिर मांगी माफी