भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में 13 दिनों के लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार अंतिम संस्कार का रास्ता साफ हो गया है। मामले में हो रही देरी और न्याय की मांग को लेकर परिवार लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहा था।
शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर विदाई ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि परिवार ने अब अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर करने का निर्णय लिया है। पहले परिवार की इच्छा थी कि अंतिम संस्कार उसी स्थान पर किया जाए जहां ट्विशा रहती थी, लेकिन गर्मी और अन्य व्यावहारिक दिक्कतों के चलते इसे बदलना पड़ा। पिता की इच्छा है कि अस्थियों को ऋषिकेश में विसर्जित किया जाए।
दुबारा पोस्टमार्टम और सीबीआई जांच की मांग शुक्रवार को दिल्ली एम्स की चार सदस्यीय मेडिकल टीम ने भोपाल एम्स में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया। परिवार का आरोप है कि ट्विशा के पति और ससुराल पक्ष के रसूख के कारण मामले को दबाने की कोशिश की गई। इसी कारण परिजन शुरू से ही इस पूरे केस को सीबीआई को सौंपने की पुरजोर मांग कर रहे हैं।
अंतिम संस्कार में कौन होगा शामिल? जब ट्विशा के भाई से यह पूछा गया कि क्या समर्थ सिंह (पति) का परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होगा, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई निमंत्रण का कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसकी अपनी श्रद्धा होगी, वह स्वयं आ सकता है।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में अब न्याय की उम्मीद यह मामला अब सर्वोच्च न्यायालय पहुंच चुका है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट इस संवेदनशील मामले पर 25 मई को सुनवाई करेगा, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय की नई उम्मीद जगी है।
*VIDEO | Twisha Sharma death case: Twisha Sharma s cousin Ashish Sharma says, There was a wish to perform the last rites at the place where she had lived, but after discussions, the family felt it would be impractical due to the heat and logistical constraints. The family has now… pic.twitter.com/O6ctpZ8CWX
— Press Trust of India (@PTI_News) May 24, 2026
जूनियर एनटीआर की ड्रैगन में अब 138 फिल्मों के दिग्गज की एंट्री, निभाएंगे दमदार रोल
क्वेटा में भीषण धमाके से दहला पाकिस्तान: जाफर एक्सप्रेस को बनाया गया निशाना, 30 लोगों की मौत
शाबाश अर्जुन! तुम पर गर्व है : डेब्यू मैच में चमके अर्जुन तेंदुलकर, पिता सचिन का छलका प्यार
कीव पर पुतिन का ओरेशनिक प्रहार: यूक्रेन में मची तबाही, क्या भारत की अग्नि-V से ज्यादा खतरनाक है यह मिसाइल?
हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है: 2027 के लिए मायावती का मिशन यूपी
यूपी का तंदूर बना पूर्वांचल और बुंदेलखंड: 28 मई तक लू और 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी का डबल अटैक
# अर्जुन का आईपीएल डेब्यू: पिता सचिन तेंदुलकर हुए भावुक, बेटे को दिया ये खास संदेश
भारतीय एथलेटिक्स का स्वर्णिम दिन: रांची में टूटे कई पुराने रिकॉर्ड, इतिहास रच रहे हमारे एथलीट
गाजा में स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ रही है: जीवन रक्षक उपकरणों की सप्लाई पर रोक से गहराया संकट
भारत-अमेरिका की 500 बिलियन डॉलर की मेगा डील : चीन की बढ़ेगी बेचैनी, बदलेंगे वैश्विक समीकरण