राजधानी दिल्ली के जामिया नगर इलाके से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक दलित महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ गैंगरेप, जबरन धर्म परिवर्तन और ऐसी बर्बरता की गई कि सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।
प्यार का झांसा और ब्लैकमेलिंग का खेल मामले की शुरुआत 2021 में हुई, जब साहिल नाम के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर खुद को अमीर हिंदू बताकर पीड़िता से दोस्ती की। भरोसा जीतने के बाद उसने पीड़िता को मार्च 2022 में जामिया नगर बुलाया, जहां उसका रेप किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि उसका असली नाम फहीम है।
बंदूक की नोक पर निकाह और रोंगटे खड़े करने वाली प्रताड़ना पीड़िता का आरोप है कि 27 मई 2022 को उसे बंदूक की नोक पर अगवानपुर के एक मदरसे ले जाकर जबरन निकाह कराया गया। उसका नाम बदलकर आयशा कर दिया गया। उसे घर में कैद कर दरिंदगी की हदें पार की गईं। फहीम और उसका परिवार उसे डराने के लिए जानवरों का खून उस पर उड़ेलते थे और मीट के टुकड़े फेंककर उसे मानसिक रूप से तोड़ते थे।
जन्नत पाने के लिए धर्म परिवर्तन का दवाब आरोप है कि मुख्य आरोपी फहीम का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा था, जिस कारण वह हज पर नहीं जा पा रहा था। उसने पीड़िता को बताया कि जन्नत पाने के लिए वह एक हिंदू महिला का जबरन धर्म परिवर्तन करवा रहा है। प्रताड़ना का आलम यह था कि आरोपियों ने पीड़िता की 3 साल की मासूम बेटी को छत से उल्टा लटकाकर भी डराया।
गुरुग्राम पुलिस की रेड से खुली पोल इस बर्बरता का अंत तब हुआ जब 2025 में गुरुग्राम पुलिस ने फहीम को किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके फोन से पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो मिले। जब पीड़िता को यह यकीन हुआ कि वीडियो का डर अब खत्म हो गया है, तब उसने साहस जुटाकर दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई इस मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी फहीम के पिता खुर्शीद, मां तस्लीम, भाई जैद और मौलवी मोहम्मद खालिद शामिल हैं। फहीम पहले से ही दूसरे मामलों में जेल काट रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
The National Commission for Women has taken suo motu cognizance of deeply disturbing media reports regarding the alleged abduction, gang-rape, and forced religious conversion of a Dalit woman in Jamia Nagar, Delhi. The survivor has alleged that she was held captive for several… pic.twitter.com/7SrTADb1Hg
— NCW (@NCWIndia) May 23, 2026
अर्जुन का सफर आसान नहीं : रविचंद्रन अश्विन ने अर्जुन तेंदुलकर के जज्बे को किया सलाम
क्वेटा में आत्मघाती हमला: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन धमाके में 24 जवानों की मौत
स्कूल असेंबली में नन्हे छात्र बनकर शामिल हुआ डॉगी, प्रार्थना करते देख लोग हुए फिदा
तपती दुपहरी और पेट की आग: मजदूरी करते मजदूरों का वीडियो देख भर आएंगी आपकी आंखें
धनुष की कारा अब ओटीटी पर: घर बैठे देखें एक्शन-थ्रिलर, जानिए कब और कहां
खुद को जीसस मानने वाला हमलावर: व्हाइट हाउस के बाहर सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में ढेर
IPL: लखनऊ स्टेडियम में मचा बवाल, चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी पर पहुंची पुलिस, वीडियो वायरल
अर्जुन तेंदुलकर का घातक यॉर्कर और सचिन-सारा का इमोशनल नोट: इकाना में दिखा तेंदुलकर मैजिक
व्हाइट हाउस के पास गोलियों की गूंज: सीक्रेट सर्विस ने दो संदिग्धों को किया ढेर
सीबीएसई का नाम लेकर फैलाया गया फर्जी सर्कुलर, जानें क्या है सच