नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की नई दिल्ली यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माहौल उस समय गरमा गया, जब उनसे अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नस्लभेदी टिप्पणियों को लेकर सवाल किया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर की मौजूदगी में रूबियो ने इन टिप्पणियों को सिरे से खारिज करते हुए कड़े शब्दों में जवाब दिया।
हर देश में होते हैं कुछ मूर्ख जब एक पत्रकार ने रूबियो से अमेरिका में भारतीय समुदाय के खिलाफ हो रही नस्लभेदी बयानबाजी के बारे में पूछा, तो रूबियो पहले थोड़े असहज हुए और अपने नोट्स देखने लगे। उन्होंने पलटकर पूछा, किसने की है ऐसी टिप्पणी? पत्रकार द्वारा स्थिति स्पष्ट करने पर रूबियो ने दो टूक कहा, दुनिया के हर देश में कुछ मूर्ख लोग होते हैं। अमेरिका में भी ऐसे लोग हैं जो ऑनलाइन या अन्य जगहों पर बेतुकी बातें करते हैं, लेकिन उनकी घटिया सोच पूरे अमेरिका के मूल्यों को नहीं दर्शाती।
जयशंकर की प्रतिक्रिया ने खींचा ध्यान इस दौरान एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। जब पत्रकार ने बारी-बारी से तीन सवाल पूछे, तो पहले दो सवालों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर मुस्कुराते रहे, लेकिन जैसे ही नस्लभेद का मुद्दा उठा, वे गंभीर हो गए। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भारतीय समुदाय की तारीफ रूबियो ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था और समाज में भारतीय मूल के लोगों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीयों ने अमेरिका को और अधिक समृद्ध बनाया है। रूबियो के अनुसार, भारतीय समुदाय का अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 20 अरब डॉलर से अधिक का योगदान है और अमेरिका इस साझेदारी को और मजबूत करने का इच्छुक है।
इमिग्रेशन सिस्टम पर क्या बोले रूबियो? H-1B और अन्य वीजा नियमों में हो रहे बदलावों पर रूबियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिका अपने इमिग्रेशन सिस्टम का आधुनिकीकरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया केवल भारत को निशाना बनाने के लिए नहीं है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर लागू एक बड़ी नीतिगत सुधार है।
उन्होंने बताया कि अमेरिका में अवैध प्रवास की बढ़ती समस्याओं के चलते सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों के मद्देनजर ये नियम बदले जा रहे हैं। रूबियो ने जोर देकर कहा कि हर देश को अपनी सुरक्षा के अनुसार नीति बनाने का अधिकार है और अंत में यह नई व्यवस्था और अधिक प्रभावी साबित होगी।
रणनीतिक साझेदारी पर जोर अपनी यात्रा के दौरान रूबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को रणनीतिक साझेदारी करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों लोकतांत्रिक देश केवल सहयोगी नहीं हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर साथ मिलकर काम करने वाली ताकतें हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका दौरा किसी पुराने रिश्ते की शुरुआत नहीं, बल्कि पहले से मजबूत संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए है।
Who said that... , US Secretary of State Rubio in response to my question on racism agaisnt Indians in US.
— Sidhant Sibal (@sidhant) May 24, 2026
US President Donald Trump had endorsed a post terming India Hellhole pic.twitter.com/UC37RYIcHK
जूनियर एनटीआर की ड्रैगन में अब 138 फिल्मों के दिग्गज की एंट्री, निभाएंगे दमदार रोल
फाल्टा में बीजेपी की आंधी: 15,500 वोटों से आगे, टीएमसी धूल फांकती हुई चौथे नंबर पर
अर्जुन का सफर आसान नहीं : रविचंद्रन अश्विन ने अर्जुन तेंदुलकर के जज्बे को किया सलाम
जिस तरह तुमने खुद को संभाला, उस पर गर्व : बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए सचिन का भावुक पोस्ट
जन्नत की चाह में वहशीपन का नंगा नाच: हिंदू महिला का जबरन धर्म परिवर्तन और जानवरों के खून से नहलाने की खौफनाक दास्तान
धुंधली आंसर शीट पर मचा बवाल, CBSE ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा
सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली में आज भारी जाम का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें यह ट्रैफिक एडवाइजरी
VIP कल्चर को जनता का करारा जवाब: 47 डिग्री गर्मी में जब सड़कों पर गूंजा हॉर्न का शोर
क्वेटा में आत्मघाती हमला: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन धमाके में 24 जवानों की मौत
कानपुर: ITBP जवान की मां का कटा हाथ लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंचे कमांडेंट, मचा हड़कंप