साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ड्रैगन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। केजीएफ और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक प्रशांत नील की इस मास एक्शन थ्रिलर में अब बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता का नाम जुड़ गया है।
कौन हैं वो दिग्गज अभिनेता? फिल्म में बॉलीवुड के एवरग्रीन सुपरस्टार अनिल कपूर की एंट्री हुई है। 69 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले अनिल कपूर ने अपने करियर में 138 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
रघुवीर राठौड़ के रूप में दिखेंगे अनिल अनिल कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद इस बात की पुष्टि की है। इस फिल्म में वह रघुवीर राठौड़ का किरदार निभाएंगे, जो नारकोटिक्स ब्यूरो का चीफ पुलिस ऑफिसर है। अनिल का यह किरदार फिल्म में काफी वजनदार माना जा रहा है।
जूनियर एनटीआर को मिलेगी टक्कर? फिल्म के कथानक को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अनिल कपूर का किरदार जूनियर एनटीआर के सामने एक बड़ी चुनौती पेश करेगा। पावर, प्रिसिजन और प्रेजेंस के साथ अनिल की मौजूदगी से फिल्म की कास्ट और अधिक मजबूत हो गई है।
कब रिलीज होगी ड्रैगन ? मेकर्स ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यह हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर फिल्म अगले साल यानी 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल फैंस फिल्म की बाकी कास्ट के खुलासे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि ड्रैगन के अलावा अनिल कपूर जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म किंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
Power. Precision. Presence.
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) May 24, 2026
Introducing Raghuveer Rathod Chief of Narcotics Bureau, India. pic.twitter.com/rfCyF38m3y
अमृतसर में दहला पंजाब: ड्यूटी पर जा रहे ASI की गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
मैं सच में भुलक्कड़ हूं , राम चरण ने देर रात जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, स्टेज पर कर बैठे थे बड़ी भूल
CBSE का बड़ा फैसला: री-इवैल्युएशन में फसे छात्रों के पैसे होंगे वापस, तकनीकी खराबी पर लिया एक्शन
सीबीएसई का बड़ा फैसला: 12वीं की स्कैन कॉपियों के लिए कटी गलत फीस होगी रिफंड
सीबीएसई का नाम लेकर फैलाया गया फर्जी सर्कुलर, जानें क्या है सच
राम चरण का महा-ब्लंडर ! बुमराह को बताया फुटबॉलर और भोपाल को कहा बिहार, इंटरनेट पर मचा बवाल
व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत में पत्रकार और सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई
भारत-अमेरिका की 500 बिलियन डॉलर की मेगा डील : चीन की बढ़ेगी बेचैनी, बदलेंगे वैश्विक समीकरण
चीनी को कहें अलविदा: सेहत के लिए क्यों बन रही है पतंजलि मधुरम गुड़ पाउडर लोगों की पहली पसंद?
शाबाश अर्जुन! तुम पर गर्व है : डेब्यू मैच में चमके अर्जुन तेंदुलकर, पिता सचिन का छलका प्यार