गुजरात के जूनागढ़ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। खंभालिया में आयोजित एक दायरो कार्यक्रम के दौरान मंच पर नोटों की इतनी जोरदार बारिश हुई कि भजन गायक तक नोटों के ढेर में दब गए।
क्या है दायरो और कौन हैं कविराज जिग्नेश? दायरो गुजरात की एक पारंपरिक लोक विधा है, जिसमें भजन और कथा के माध्यम से भक्ति और सामाजिक संदेश दिए जाते हैं। कविराज जिग्नेश इस क्षेत्र के बेहद लोकप्रिय भजन गायक हैं। उनकी गायकी सुनने के लिए दूर-दूर से लोग उमड़ते हैं और अक्सर अपने चहेते कलाकार पर स्नेह के तौर पर पैसे लुटाते हैं।
नोटों की बोरी लेकर पहुंचे प्रशंसक कार्यक्रम के दौरान शुरुआत में लोगों ने सामान्य रूप से नोट उछाले, लेकिन जैसे-जैसे भजन आगे बढ़ा, उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया। माहौल ऐसा बना कि लोग एक-दो नोट नहीं, बल्कि कैश से भरे बैग और बोरियां मंच पर उड़ेलने लगे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गायक के चारों ओर नोटों का अंबार लग गया है।
दान का नेक मकसद आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह पैसा गायक की निजी संपत्ति नहीं है। कार्यक्रम का पूरा उद्देश्य सामाजिक सेवा है। एकत्र की गई इस राशि का उपयोग अहीर चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से अहीर कन्या छात्रावास और एक शिक्षण परिसर के निर्माण के लिए किया जाएगा। साथ ही, बाकी पैसा सामुदायिक कल्याणकारी कार्यों में खर्च होगा।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस इस वायरल वीडियो को लेकर इंटरनेट दो धड़ों में बंटा नजर आ रहा है। एक वर्ग इसे भक्ति का चरम रूप मान रहा है, जहां लोग निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए दान दे रहे हैं।
वहीं, दूसरी ओर कई लोग इसे धन का प्रदर्शन और बर्बादी बता रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि आज के दौर में जहां कई लोग बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहां इस तरह से पैसों को हवा में उड़ाना तार्किक नहीं है। कुछ लोगों ने इसे महज दिखावा करार दिया है।
Watch | A singer was nearly buried under a shower of currency notes during a Dayro event in Gujarat. The video is from last night’s performance at a Shrimad Bhagwat Saptah in Khambhaliya, Dwarka district. Organisers announced that after covering the event’s operational expenses,… pic.twitter.com/C3MQY3ht28
— DeshGujarat (@DeshGujarat) May 15, 2026
क्या बीजेपी का दामन थामेंगे खेसारी लाल यादव? पटना में हुई मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मियां
आईपीएल डेब्यू में अर्जुन तेंदुलकर ने जीता दिल, सचिन और सारा ने ऐसे दी बधाई
# प्लेऑफ से ठीक पहले RCB को बड़ा झटका, तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल पूरे सीजन से बाहर
गाजा में स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ रही है: जीवन रक्षक उपकरणों की सप्लाई पर रोक से गहराया संकट
ब्रॉक लैसनर की वापसी से खलबली, करियर किलर गुंथर ने दी चुनौती!
हज 2026: काबा की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब ने मक्का-मदीना के आसमान में तैनात किया अभेद कवच
क्या टल गया मिडिल ईस्ट का महायुद्ध? ईरान के साथ शांति समझौते पर बनी सहमति
रेलवे क्रॉसिंग पर जानलेवा जल्दबाजी: ट्रक और ट्रेन की टक्कर का खौफनाक वीडियो वायरल
राम चरण की बड़ी भूल: जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर , सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मांगी माफी
व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत में पत्रकार और सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई