इसने मेरा एक और गाना उठा लिया : चुनरी चुनरी विवाद के बीच सलमान खान ने वरुण धवन की ली मौज
News Image

मुंबई: वरुण धवन की आगामी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में है। हालांकि, फिल्म के एक गाने ‘चुनरी चुनरी’ के रीमेक को लेकर विवाद गहरा गया है। इस माहौल के बीच सलमान खान ने वरुण धवन को सबके सामने मजेदार अंदाज में छेड़ा।

डेविड धवन फेस्टिवल में दिखा खास पल शनिवार (23 मई) को PVR INOX में डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस इवेंट में सलमान खान, वरुण धवन और डेविड धवन एक साथ नजर आए। सलमान खान ने जब वरुण की तरफ इशारा करते हुए कहा, इसने मेरा एक और गाना उठा लिया, तो वहां मौजूद हर कोई हंस पड़ा।

वरुण का मजेदार रिएक्शन सलमान का यह कमेंट सुनकर वरुण धवन थोड़े सकपका गए और हंसते हुए बोले, भाई, प्लीज रहने दो। वरुण इससे पहले भी चलती है क्या 9 से 12 और ऊंची है बिल्डिंग जैसे सलमान के हिट गानों के रीमेक कर चुके हैं, जिसे लेकर सलमान ने यह चुटकी ली।

वाशु भगनानी ने जताई नाराजगी इस बीच, फिल्म के गाने के इस्तेमाल को लेकर विवाद भी जारी है। दिग्गज प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि बीवी नंबर 1 के गाने का अधिकार उनके पास था और बिना उनसे पूछे इसका इस्तेमाल करना अनैतिक है।

नैतिकता का सवाल भगनानी ने कहा, मैंने डेविड धवन को फोन करके पूछा कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? इंडस्ट्री में कुछ तो नैतिकता होनी चाहिए। अगर वे मुझे फोन करके अनुमति मांगते, तो मैं खुद NOC दे देता। लेकिन बिना बताए मेरे प्रोडक्शन के गाने को इस्तेमाल करना गलत है। इस मामले में भगनानी ने कोर्ट का रुख किया है, जिसके बाद कोर्ट ने स्टेटस को (यथास्थिति) बनाए रखने का आदेश दिया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शालीमार बाग में विकास की नई बयार: सीएम रेखा गुप्ता ने परियोजनाओं का किया लोकार्पण, छठ घाट की समीक्षा

Story 1

व्हाइट हाउस के पास खूनी संघर्ष: हमलावर ढेर, ट्रंप सुरक्षित

Story 1

जूनियर एनटीआर की ड्रैगन में अब 138 फिल्मों के दिग्गज की एंट्री, निभाएंगे दमदार रोल

Story 1

ट्विशा शर्मा केस: मेरा दम घुट रहा है मां – आखिरी कॉल और अजमेर ट्रिप का वो खौफनाक सच

Story 1

क्वेटा रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती दहला: 23 की मौत, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी

Story 1

राजस्थान से भिड़ने से पहले MI का बड़ा फैसला, दो नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Story 1

जिम में मसल्स फ्लेक्स करने के बाद युवक की मौत: फिटनेस के जुनून के बीच साइलेंट किलर का खतरा

Story 1

भजन गायक पर बरसी नोटों की बारिश: मंच ढका करोड़ों के कैश से, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया

Story 1

राम चरण की बड़ी भूल: जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर , सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मांगी माफी

Story 1

व्हाइट हाउस पर हमला: कौन था नासिर बेस्ट, जिसने ट्रंप के सुरक्षा घेरे को दी चुनौती?