पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा एक भीषण धमाके से दहल उठी है। चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास हुए इस आत्मघाती हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
सैन्य ट्रेन बनी निशाना यह हमला तब हुआ जब सैन्य कर्मियों को ले जा रही एक शटल ट्रेन क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इंजन समेत तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और दो डिब्बे पूरी तरह पलट गए। विस्फोट के बाद ट्रेन में भीषण आग लग गई, जिससे एक बोगी जलकर खाक हो गई।
मौके पर मची तबाही विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास खड़ी 10 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके के झटकों से पास की इमारतों की खिड़कियां और शीशे भी चकनाचूर हो गए। चश्मदीदों के अनुसार, धमाके के तुरंत बाद इलाके में फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
इमरजेंसी घोषित, रेस्क्यू जारी घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
जाफर एक्सप्रेस रोकी गई एहतियात के तौर पर पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। इस कायराना हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) पर जताई जा रही है। बलूचिस्तान सरकार और रेल मंत्री मोहम्मद हनीफ अब्बासी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे आतंकवाद को कुचलने के पाकिस्तान के संकल्प पर हमला बताया है। फिलहाल पुलिस विस्फोट के सटीक कारणों और हमलावरों की पहचान के लिए जांच में जुटी है।
Pakistan Quetta Suicide Attack Video: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का बड़ा हमला, क्वेटा शहर में रेलवे ट्रैक पर आत्मघाती हमले में 30 की मौत, जाफर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, धमाका इतना भीषण था कि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक#pakistan… pic.twitter.com/gQPSN13V5g
— Lallu Ram (@lalluram_news) May 24, 2026
कीव पर रूस का प्रलय : हाइपरसोनिक मिसाइलों और 600 ड्रोन्स से थर्राया यूक्रेन
वीजा नियम में बड़ा बदलाव: अमेरिका ला रहा अमेरिका फर्स्ट टूल, अब प्रोफेशनल्स को मिलेगी प्राथमिकता
MI vs RR: नमन धीर की मुस्तैदी और दीपक चाहर का वार; राजस्थान को 10 गेंदों में लगा दोहरा झटका
UPSC प्रीलिम्स 2026: 933 पदों की जंग, मैदान में 8 लाख से ज्यादा धुरंधर
IPL: लखनऊ स्टेडियम में मचा बवाल, चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी पर पहुंची पुलिस, वीडियो वायरल
एलन मस्क के पीछे जासूस का साया? बीजिंग डिनर की फोटो ने मचाई सनसनी
होर्मुज स्ट्रेट पर जल्द खत्म होगा संकट? मार्को रुबियो ने दिल्ली से दिया बड़ा संकेत
फाल्टा में बीजेपी की आंधी: 15,500 वोटों से आगे, टीएमसी धूल फांकती हुई चौथे नंबर पर
राम चरण का महा-ब्लंडर ! बुमराह को बताया फुटबॉलर और भोपाल को कहा बिहार, इंटरनेट पर मचा बवाल
कीव के आसमान में बारूद की बारिश: रूस का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला