हम केवल सहयोगी ही नहीं, रणनीतिक साझीदार हैं : भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
News Image

दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी भारत यात्रा के दौरान बेहद गर्मजोशी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की बात कही है। रविवार को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच के अटूट रिश्तों पर जोर दिया।

दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र का मेल वार्ता के दौरान मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग का आधार दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र होना है। उन्होंने कहा, हमारे पास चर्चा करने और काम करने के लिए बहुत कुछ है। हमारे साझा हित इतने व्यापक हैं कि इन पर मिलकर आगे बढ़ना न केवल उचित है, बल्कि आवश्यक भी है।

रणनीतिक साझेदारी का विस्तार रुबियो ने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच का रिश्ता केवल क्षेत्रीय हदों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, हम केवल सहयोगी नहीं, बल्कि रणनीतिक साझेदार हैं। यह साझेदारी दुनिया के विभिन्न हिस्सों और वैश्विक स्तर पर सहयोग के अवसरों तक फैली हुई है, जिसमें पश्चिमी गोलार्ध जैसे कई अन्य क्षेत्र भी शामिल हैं।

साझा मूल्यों पर टिकी नींव डॉ. एस. जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में रुबियो ने रेखांकित किया कि भारत और अमेरिका के संबंधों की शुरुआत साझा मूल्यों से होती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेता अपने मतदाताओं और जनता के प्रति सीधे जवाबदेह हैं, जो हमारे हितों को स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे के साथ जोड़ने का काम करता है।

पीएम मोदी से भी हुई थी मुलाकात बता दें कि अपनी यात्रा के पहले दिन शनिवार को मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया था। रुबियो ने कहा कि उनका अब तक का भारत दौरा बेहद शानदार रहा है और वह इस साझेदारी को भविष्य में और अधिक गहरा होते देखने के लिए उत्सुक हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

व्हाइट हाउस के बाहर खौफनाक फायरिंग: जान बचाकर भागे पत्रकार, कैमरे में कैद हुआ दहशत का मंजर

Story 1

टॉफी, गले मिलना और घुटनों पर झुकना: ‘वायरल डिप्लोमेसी’ की नई रानी बनीं मेलोनी

Story 1

10.09 सेकेंड की बिजली सी रफ्तार: गुरिंदरवीर सिंह ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास

Story 1

ईरान का बड़ा सरेंडर! परमाणु टकराव टालने के लिए ट्रंप के सामने झुका तेहरान

Story 1

आईपीएल के किंग ऑफ फर्स्ट बॉल : मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, बनाया वो रिकॉर्ड जो कोई नहीं छू सका

Story 1

श्रेयस अय्यर का ऐतिहासिक धमाका! IPL चेज में शतक जड़कर बने दिग्गजों के साथी

Story 1

कीव पर पुतिन का ओरेशनिक प्रहार: यूक्रेन में मची तबाही, क्या भारत की अग्नि-V से ज्यादा खतरनाक है यह मिसाइल?

Story 1

इसने मेरा एक और गाना उठा लिया : चुनरी चुनरी विवाद के बीच सलमान खान ने वरुण धवन की ली मौज

Story 1

कॉकरोच पार्टी बनाम केंद्रीय मंत्री: पाकिस्तान कनेक्शन के दावे पर छिड़ा विवाद

Story 1

ट्रंप का दुश्मन कौन? व्हाइट हाउस के बाहर 20 राउंड फायरिंग, एक हमलावर ढेर