आईपीएल के रोमांच के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) के बीच खेले गए 68वें मुकाबले के दौरान कुछ दर्शकों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं।
चीयरलीडर्स पर फेंका नंबर वाला पेपर मैच के दौरान बाउंड्री रोप के पास मौजूद चीयरलीडर्स को कुछ उपद्रवी फैंस ने परेशान किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक दर्शक ने अपना फोन नंबर लिखकर कागज पर चीयरलीडर की ओर फेंका। इस हरकत से चीयरलीडर बेहद असहज नजर आईं और उन्होंने फैंन से इस तरह के व्यवहार न करने की अपील की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि माहौल बिगड़ने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और बदसलूकी करने वाले दर्शकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की।
मैदान पर पंजाब का दबदबा विवादों के बीच मैच के नतीजों पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 196 रन बनाए थे। जवाब में श्रेयस अय्यर की नाबाद 101 रन की तूफानी पारी और प्रभसिमरन सिंह (69 रन) के दम पर पंजाब ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
खेल भावना पर सवाल स्टेडियम में सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के कड़े दावों के बावजूद इस तरह की घटनाएं खेल के मैदान की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। फिलहाल, इस मामले के बाद आयोजकों और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
*During the LSG vs Punjab match at Lucknow’s Ekana Stadium, some fans were seen misbehaving with the cheerleaders and troubling them. Police then arrived and took action against those fans.
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 23, 2026
Why do such things always happen in UP? pic.twitter.com/3iOQDnpc8Y
रेलवे क्रॉसिंग पर जानलेवा जल्दबाजी: ट्रक और ट्रेन की टक्कर का खौफनाक वीडियो वायरल
क्या ईरान पर हमले की तैयारी में हैं डोनाल्ड ट्रंप? रद दी गई सैन्य अफसरों की छुट्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी पर छिड़ा घमासान: क्या भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी कहना सही? अभिजीत दिपके ने किरेन रिजिजू को घेरा
दिल्ली की तपती गर्मी से बेहाल हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, बोले- यहां तो बहुत गर्मी है!
16 बाउंड्री, 101 रन: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले आईपीएल कप्तान
IPL 2026: पिता सचिन का गर्व से फूला सीना, अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू ने जीता सबका दिल
व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से मची भगदड़: जान बचाने के लिए भागे पत्रकार, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को किया ढेर
रांची का ट्रैक बना स्पीड बैटलफील्ड : 5 मिनट में बदला नेशनल रिकॉर्ड, फिर गुरिंदरवीर का पलटवार
दिल्ली की आग ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को किया बेहाल, मजाकिया तंज से जीता सबका दिल
बकरीद पर असम के मुसलमानों का ऐतिहासिक फैसला: गो-वध से तौबा कर पेश की भाईचारे की मिसाल