सीबीएसई (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर साझा की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) की स्कैन कॉपियां प्राप्त करने के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण काटी गई अतिरिक्त फीस छात्रों को वापस लौटा दी जाएगी।
बोर्ड के अनुसार, जिन छात्रों के बैंक खाते से स्कैन कॉपियों के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि काट ली गई थी, उन्हें वह पैसा वापस कर दिया जाएगा। यह रिफंड उसी माध्यम (पेमेंट मोड) से वापस किया जाएगा, जिसका उपयोग छात्र ने भुगतान के समय किया था।
वहीं, जिन मामलों में तकनीकी खामी के कारण तय शुल्क से कम राशि काटी गई थी, बोर्ड उन छात्रों को शेष राशि का भुगतान करने के लिए अलग से सूचित करेगा।
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों को फीस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, उन्हें स्कैन कॉपियां प्राप्त करने के लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी है कि सभी प्रभावित छात्रों को उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
21 से 22 मई 2026 के बीच आवेदन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी सर्वर डाउन होने और पेमेंट गेटवे फेलियर जैसी समस्याओं ने छात्रों को परेशान किया था। कई छात्रों ने शिकायत की थी कि पैसे कटने के बावजूद उन्हें न तो रसीद मिली और न ही कॉपियां।
इस अव्यवस्था को देखते हुए सीबीएसई ने आवेदन की अंतिम समय-सीमा को बार-बार बढ़ाते हुए 24 मई तक कर दिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने बोर्ड से सर्वर डाउन और पेमेंट गेटवे की विफलता के पीछे के कारणों का स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, उन्होंने पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया (Re-evaluation process) का प्रबंधन करने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की तकनीकी चूक न हो।
Class XII Post-Result Process - Update for Students and Parents pic.twitter.com/6kRCzgGneq
— CBSE HQ (@cbseindia29) May 24, 2026
व्हाइट हाउस के बाहर खौफनाक फायरिंग: रिपोर्टिंग करती पत्रकार जान बचाकर भागीं, हमलावर ढेर
मैं सच में भुलक्कड़ हूं , राम चरण ने देर रात जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, स्टेज पर कर बैठे थे बड़ी भूल
थॉमस एडिसन से भी आगे निकले IIT दिल्ली के गुरतेज संधू: 1382 पेटेंट के साथ रचा इतिहास
धनुष की कारा अब ओटीटी पर: घर बैठे देखें एक्शन-थ्रिलर, जानिए कब और कहां
ट्रंप का डबल गेम : शांति समझौते की बात, फिर ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा!
दिल्ली की हवा साफ करने का देसी मास्टरप्लान ! सड़कों पर उतरी हाईटेक मशीनें, क्या अब खत्म होगा प्रदूषण?
खुद को जीसस मानने वाला हमलावर: व्हाइट हाउस के बाहर सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में ढेर
क्या बीजेपी का दामन थामेंगे खेसारी लाल यादव? पटना में हुई मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मियां
गाजा में स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ रही है: जीवन रक्षक उपकरणों की सप्लाई पर रोक से गहराया संकट
जिम में मसल्स फ्लेक्स करने के बाद युवक की मौत: फिटनेस के जुनून के बीच साइलेंट किलर का खतरा