सीबीएसई (CBSE) ने 12वीं कक्षा के छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन के दौरान तकनीकी खामियों से कटे अतिरिक्त पैसों को बोर्ड अब वापस करेगा।
क्या थी तकनीकी समस्या? 21 से 24 मई 2026 के बीच जब कई छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन कर रहे थे, तब पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें आईं। इसके कारण कई छात्रों के खाते से फीस दो बार कट गई, जबकि कुछ मामलों में भुगतान अधूरा रहा।
पैसे वापसी की प्रक्रिया बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के खाते से अतिरिक्त राशि कटी है, उन्हें वह पैसा उसी पेमेंट मोड में वापस रिफंड किया जाएगा, जिससे उन्होंने भुगतान किया था। जिन छात्रों ने कम फीस भरी है, उन्हें बकाया राशि जमा करने के लिए बोर्ड अलग से सूचना भेजेगा।
दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं सबसे राहत की बात यह है कि बोर्ड ने साफ कर दिया है कि प्रभावित छात्रों को उनकी स्कैन की गई कॉपियां हर हाल में उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए छात्रों को दोबारा आवेदन करने या चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
शिक्षा मंत्रालय सख्त हाल ही में पोर्टल क्रैश होने, सर्वर डाउन रहने और पेमेंट गेटवे फेल होने जैसी शिकायतों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई के प्रति कड़ा रुख अपनाया था। मंत्रालय ने बोर्ड से उन तकनीकी एजेंसियों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जो इस पूरी प्रक्रिया का संचालन कर रही हैं।
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने ट्वीट कर आश्वासन दिया है कि सिस्टम में सुधार और छात्रों की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
Class XII Post-Result Process - Update for Students and Parents pic.twitter.com/6kRCzgGneq
— CBSE HQ (@cbseindia29) May 24, 2026
श्रेयस अय्यर का शतकीय तूफान: एक पारी और चकनाचूर हुए 4 बड़े रिकॉर्ड
टेक्सास में बड़ा हादसा टला: 245 फीट की ऊंचाई पर फंसी रोलर-कोस्टर, वायरल वीडियो देख कांप उठे लोग
फाल्टा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत तय, 36 हजार वोटों से बनाई अपराजेय बढ़त
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के साथ ऐतिहासिक समझौता अंतिम चरण में, मध्य-पूर्व में बदलेगी तस्वीर
3000 किलोमीटर दूर से सफल सर्जरी: चीन में बैठे भारतीय डॉक्टर ने हैदराबाद में मरीज को दिया जीवनदान
NEET री-एग्जाम: अरविंद केजरीवाल की देश के मुख्यमंत्रियों से अपील, छात्रों को मिलेगी फ्री बस सेवा
क्वेटा रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती दहला: 23 की मौत, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी
ईरान का बड़ा सरेंडर! परमाणु टकराव टालने के लिए ट्रंप के सामने झुका तेहरान
भारत-अमेरिका की नई दोस्ती: वीजा नियमों पर मार्को रुबियो ने तोड़ी चुप्पी, रक्षा संबंधों पर बनी बड़ी सहमति
व्हाइट हाउस के पास सनसनीखेज हमला: मैं ईसा मसीह हूं चिल्लाते हुए हमलावर ने की फायरिंग, सुरक्षाबलों ने किया ढेर