कपूरथला जेल में कैदियों का तांडव : छत पर चढ़कर लगाई आग, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
News Image

कपूरथला: पंजाब की कपूरथला सेंट्रल जेल शनिवार देर रात उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई जब ब्लॉक नंबर 4 में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। हिंसक झड़प इतनी बढ़ गई कि जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

छत पर चढ़कर किया हंगामा झड़प के दौरान करीब 40 से 50 कैदी बैरक की छतों पर चढ़ गए। उपद्रवियों ने न केवल पत्थरबाजी की, बल्कि अपने कपड़ों में आग लगाकर जेल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना दिया। इस घटना में तीन कैदियों के घायल होने की खबर है।

पुलिस की सख्ती से थमा विवाद सूचना मिलते ही कपूरथला के एसएसपी गौरव तोरा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीआईजी सिंगला ने बताया कि जेल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद देर रात स्थिति को नियंत्रित किया गया और सभी कैदियों को वापस बैरकों में भेज दिया गया। फिलहाल जेल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जेल के दावों पर उठे बड़े सवाल इस पूरी घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल के अंदर से कैदियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैदियों के पास न केवल मोबाइल फोन उपलब्ध हैं, बल्कि वे इंटरनेट का इस्तेमाल कर वीडियो बाहर भेजने और अपनी बात रखने में भी सक्षम हैं।

मामूली कहासुनी बनी हिंसा की वजह शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद की शुरुआत बैरक नंबर 4 में हुई एक मामूली कहासुनी से हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। कैदियों का आरोप है कि जेल कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की है। फिलहाल जेल विभाग ने झड़प के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

लेखक: सचिन कुमार

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मेट्रो बनी रेन-कोट : पुणे मेट्रो के कोच में टपकने लगा पानी, यात्रियों ने अंदर खोला छाता

Story 1

मैं सच में भुलक्कड़ हूं , राम चरण ने देर रात जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, स्टेज पर कर बैठे थे बड़ी भूल

Story 1

व्हाइट हाउस के बाहर खौफनाक फायरिंग: कौन था नासिर बेस्ट, जिसका ओसामा बिन लादेन से था अजीब रिश्ता?

Story 1

फाल्टा में बीजेपी की आंधी: 14 हजार से अधिक वोटों से बढ़त, टीएमसी उम्मीदवार रेस से बाहर

Story 1

ईरान पर कब्जा या नई जंग? : ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से मिडिल ईस्ट में मची खलबली

Story 1

फाल्टा में बीजेपी की आंधी: पुनर्मतदान की गिनती में बड़ी बढ़त, टीएमसी उम्मीदवार रेस से बाहर

Story 1

भारत में रेड अलर्ट, दुनिया में हाई वोल्टेज: आज सुबह की 10 बड़ी खबरें

Story 1

शाबाश अर्जुन! बेटे का दमदार प्रदर्शन देख भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, आधी रात को लिखा खास संदेश

Story 1

यमुना में कॉकरोच का अनोखा प्रदर्शन: प्रदूषण के खिलाफ युवक का तीखा विरोध वायरल

Story 1

दिल्ली की हवा होगी अब और भी साफ! राजधानी में तैनात किए गए नए मेड इन इंडिया एयर प्यूरीफायर