कॉमेडियन सुनील पाल और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के बीच चल रही तकरार अब और भी तीखी हो गई है। सुनील पाल ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 को अपने निशाने पर लेते हुए एक विवादास्पद बयान दिया है।
माता-पिता को जज बनाने की सलाह जब सुनील पाल से पूछा गया कि क्या वह इंडियाज गॉट लेटेंट के अगले सीजन में जाएंगे, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह शो उनके स्तर का नहीं है। सुनील ने समय रैना को एक अजीब सलाह देते हुए कहा, अगर उनमें दम है, तो वे अपने शो के जज पैनल में अपनी सगी मां और पिता को बैठाएं। फिर उनके सामने अपनी कॉमेडी परफॉर्म करके दिखाएं।
कपिल शर्मा शो पर फूटा गुस्सा सुनील पाल ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हुए अपने अनुभव पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें धोखे में रखकर वहां बुलाया गया था। सुनील का कहना है, मुझसे कहा गया था कि मुझे स्टैंड-अप परफॉर्म करना है, लेकिन वहां मुझे बोलने का मौका ही नहीं दिया गया। मुझे एक साजिश के तहत अभिमन्यु की तरह घेर लिया गया।
जोक्स पर जानबूझकर नहीं हंसे लोग सुनील पाल ने यह भी दावा किया कि सेट पर उन्हें काफी असहज महसूस कराया गया। उन्होंने कहा कि उनके जोक्स पर जानबूझकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही थी, जबकि समय रैना के साधारण जोक्स पर भी खूब तालियां बजवाई जा रही थीं। उन्होंने अर्चना पूरन सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे तो पैसे के लिए हवा चलने पर भी हंस सकती हैं।
विवाद की जड़ यह विवाद तब शुरू हुआ जब इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर अलाहबादिया के कमेंट्स के बाद काफी बवाल हुआ था। मामला एफआईआर तक पहुंच गया था और शो को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। सुनील पाल ने तभी से शो के कंटेंट और उसके फॉर्मेट को वल्गर बताते हुए इसकी तीखी आलोचना की है।
साजिश का आरोप सुनील ने यह भी दावा किया है कि शो की रिकॉर्डिंग के दौरान काफी अपमानजनक और द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिन्हें एपिसोड एडिट करते वक्त हटा दिया गया ताकि वे साफ-सुथरे दिखें। सुनील के मुताबिक, यह सब पहले से तय स्क्रिप्ट का हिस्सा था ताकि उन्हें नीचा दिखाया जा सके।
Samay Raina was right in his interview that Sunil Pal is frustrated from inside. pic.twitter.com/kcRC1LXOE9
— Aditya (@Warlock_Aditya) May 23, 2026
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत में भागे रिपोर्टर, जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ हमलावर
जिम में मसल्स फ्लेक्स करने के बाद युवक की मौत: फिटनेस के जुनून के बीच साइलेंट किलर का खतरा
इस्लामाबाद में आतंकी का गार्ड ऑफ ऑनर : खूंखार आतंकवादी हमजा बुरहान के अंतिम संस्कार में जुटे वांटेड कमांडरों का मजमा
खटीमा रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर: एक्टिवा से टकराई हाथी, टूटकर सड़क पर गिरे दांत
श्रेयस अय्यर का ऐतिहासिक धमाका! IPL चेज में शतक जड़कर बने दिग्गजों के साथी
दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस धमाल: 58 घंटों में 100 करोड़ या 76 करोड़? आंकड़ों का उलझा खेल
सीबीएसई का नाम लेकर फैलाया गया फर्जी सर्कुलर, जानें क्या है सच
टॉफी, गले मिलना और घुटनों पर झुकना: ‘वायरल डिप्लोमेसी’ की नई रानी बनीं मेलोनी
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के साथ ऐतिहासिक समझौता अंतिम चरण में, मध्य-पूर्व में बदलेगी तस्वीर
माइली साइरस के लिए सपनो की सड़क: हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर दर्ज हुआ नाम