दिल्ली में प्रदूषण की मार से जूझ रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने नई और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में मेड इन इंडिया एयर प्यूरीफाइंग सिस्टम का ट्रायल शुरू हो चुका है, जो जहरीली हवा को साफ करने का काम करेंगे।
गुरु राम सिंह मार्ग पर लगे फिल्टरलेस प्यूरीफायर वायु प्रदूषण को कम करने के लिए गुरु राम सिंह मार्ग पर विशेष STR 101 फिल्टरलेस एयर प्यूरीफायर लगाए गए हैं। इस मार्ग पर कुल 21 डिवाइस इंस्टॉल किए गए हैं। ये मशीनें हवा में मौजूद धुएं, धूल और PM2.5 व PM10 जैसे जानलेवा कणों को खींचकर हवा को शुद्ध करती हैं। इनकी खासियत यह है कि यह हर घंटे 3 लाख लीटर हवा को साफ करने की क्षमता रखती हैं।
सड़कों की धूल साफ करेगा जीरो-एमिशन एंटी-स्मॉग गन राजधानी के कीर्ति नगर और मायापुरी जैसे इलाकों में भारत का पहला जीरो-एमिशन मूविंग एंटी-स्मॉग सिस्टम तैनात किया गया है। यह सिस्टम मुख्य रूप से सड़कों पर उड़ने वाली धूल को रोकने का काम करता है। इसके जरिए इन व्यस्त इलाकों में एक क्लीन एयर कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिससे न केवल लोगों को सांस लेने में आसानी होगी, बल्कि सड़क पर विजिबिलिटी भी बेहतर होगी।
स्रोत पर ही प्रदूषण खत्म करेगा PAWAN III डिवाइस प्रदूषण को रोकने के लिए कीर्ति नगर फायर स्टेशन के पास PAWAN III नामक डिवाइस लगाया गया है। यह तकनीक वाहनों से निकलने वाले धुएं को उसके सोर्स (निकास बिंदु) पर ही पकड़कर साफ करती है। फील्ड ट्रायल के दौरान इस मशीन के नतीजे काफी उत्साहजनक रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस डिवाइस ने आसपास के क्षेत्र में पार्टिकुलेट प्रदूषण को करीब 29% तक कम करने में सफलता हासिल की है।
सरकार का कहना है कि यह अभियान केवल सर्दियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साल के 365 दिन स्वच्छ हवा और बेहतर जनस्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए छेड़ा गया एक युद्ध है। इन आधुनिक तकनीकों की सफलता के बाद इन्हें शहर के अन्य प्रदूषण हॉटस्पॉट्स पर भी लागू किया जा सकता है।
*प्रदूषण के विरुद्ध दिल्ली का युद्ध लगातार जारी है। यह केवल एक मौसम की नहीं, बल्कि 365 दिन स्वच्छ हवा और बेहतर जनस्वास्थ्य के लिए चलने वाला अभियान है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 23, 2026
इसी दिशा में आज कैबिनेट सहयोगी श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी और विधायक श्री हरीश खुराना जी के साथ “Made in India” अत्याधुनिक Air… pic.twitter.com/oyMLm4gnnq
ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौते की तैयारी, क्या थम जाएगा खाड़ी का तनाव?
रांची ट्रैक पर रिकॉर्ड्स की जंग: 5 मिनट में टूटा नेशनल रिकॉर्ड, फिर किसान के बेटे ने ऐसे किया पलटवार
अर्जुन तेंदुलकर का शानदार IPL डेब्यू: पिता सचिन ने लुटाया प्यार, दी ये खास सीख
फाल्टा में भगवा सुनामी: BJP की प्रचंड बढ़त, TMC उम्मीदवार मुकाबले से बाहर
भोपाल के बाद बुमराह पर फिसली राम चरण की जुबान, फुटबॉलर बताने पर मांगनी पड़ी माफी
रांची का ट्रैक बना स्पीड बैटलफील्ड : 5 मिनट में बदला नेशनल रिकॉर्ड, फिर गुरिंदरवीर का पलटवार
जिम में मसल्स फ्लेक्स करने के बाद युवक की मौत: फिटनेस के जुनून के बीच साइलेंट किलर का खतरा
बलूचिस्तान में दहला क्वेटा: ट्रेन पर फिदायीन हमले में भारी तबाही, 23 लोगों की मौत की आशंका
टेक्सास में बड़ा हादसा टला: 245 फीट की ऊंचाई पर फंसी रोलर-कोस्टर, वायरल वीडियो देख कांप उठे लोग
सिंगरौली को 512 करोड़ की सौगात: CM मोहन यादव ने पेंशनभोगियों और बहनों के खातों में भेजे करोड़ों रुपये