वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास के सुरक्षा घेरे के पास एक हमलावर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया।
क्या है मामला? घटना शाम करीब छह बजे सेवनटींथ स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू इलाके की है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी यूएस सीक्रेट सर्विस के अनुसार, संदिग्ध ने अचानक अपने बैग से हथियार निकाला और सुरक्षा चौकी पर गोलियां बरसाने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल हमलावर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हमलावर की पहचान और पुराना इतिहास मृतक हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नासिरे बेस्ट के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि वह पहले भी व्हाइट हाउस की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका है। जुलाई 2025 में, उसने एक बार अनाधिकृत रूप से व्हाइट हाउस में घुसने की कोशिश की थी। उस समय खुद को ईसा मसीह बताते हुए उसने कहा था कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। तब अदालत ने उसे उस इलाके से दूर रहने का आदेश दिया था।
ट्रंप सुरक्षित, राहगीर घायल घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के भीतर ही मौजूद थे। वे न्यू जर्सी जाने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में उन्होंने अपना कार्यक्रम बदलकर व्हाइट हाउस में रुकने का निर्णय लिया। इस घटना में एक राहगीर के भी घायल होने की खबर है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसे हमलावर की गोली लगी या जवाबी फायरिंग का शिकार हुआ। किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बढ़ती घटनाएं और सुरक्षा में सख्ती व्हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों ने कई गोलियां चलने की आवाजें सुनीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर ले जाया गया। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
पिछले एक महीने में राष्ट्रपति ट्रंप के आसपास गोलीबारी की यह तीसरी बड़ी घटना है। अप्रैल में व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के कार्यक्रम और मई की शुरुआत में वॉशिंगटन मोन्यूमेंट के पास हुई घटनाओं के बाद, अब व्हाइट हाउस की सुरक्षा को और अधिक सख्त कर दिया गया है।
🚨 CHAOS OUTSIDE THE WHITE HOUSE: SHOTS FIRED — TRUMP RUSHED TO SAFETY!
— Paul White Gold Eagle (@PaulGoldEagle) May 24, 2026
‼️ A gunman reportedly opened fire near White House Gate 17 around 6PM, sending security into instant action!
🔥 Three shots were fired before Secret Service agents returned fire and took the suspect down… pic.twitter.com/a34cY9YQ9Z
IPL 2026: क्वालीफायर-1 से पहले RCB को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर
आईपीएल डेब्यू में अर्जुन तेंदुलकर ने जीता दिल, सचिन और सारा ने ऐसे दी बधाई
ट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट सख्त, अब संस्थागत पूर्वाग्रह पर होगी सुनवाई
राहुल गांधी का मुस्लिम दांव: शाहनवाज हुसैन का पलटवार, कहा- कांग्रेस खुद को मुस्लिम लीग समझने लगी है
लग्जरी कारों को पछाड़ बैलगाड़ी पर निकली बारात, PM मोदी के संदेश से प्रेरित कांस्टेबल की अनूठी शादी
शाबाश अर्जुन! बेटे का दमदार प्रदर्शन देख भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, आधी रात को लिखा खास संदेश
कुछ लड़कियां शरीर बेचकर कमाती हैं... : ट्विशा शर्मा की सास का वायरल ऑडियो, मानसिक प्रताड़ना का काला सच आया सामने
आईपीएल के किंग ऑफ फर्स्ट बॉल : मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, बनाया वो रिकॉर्ड जो कोई नहीं छू सका
व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग: सीक्रेट सर्विस ने दो लोगों को मारी गोली, सुरक्षा घेरे में ट्रंप
क्वेटा में दहला पाकिस्तान: सैनिकों से भरी ट्रेन पर फिदायीन हमला, 23 जवानों की मौत