कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बीच चल रही जुबानी जंग अब और तेज हो गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इंस्टाग्राम एनालिटिक्स जारी करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
94% फॉलोअर्स भारत से: दिपके का दावा अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट के हैक होने से पहले के एनालिटिक्स साझा किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके 94 प्रतिशत से अधिक दर्शक भारतीय हैं। दिपके ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से सीधा सवाल किया, आखिर मंत्री जी भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी क्यों बता रहे हैं?
क्या था रिजिजू का बयान? केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हाल ही में बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें उन लोगों पर तरस आता है जो सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस के गिरोह में तलाशते हैं। माना जा रहा है कि यह कटाक्ष सीधे कॉकरोच जनता पार्टी के लिए था।
सोशल मीडिया दो खेमों में बंटा इस मुद्दे पर इंटरनेट पर तीखी बहस छिड़ गई है। एक पक्ष का मानना है कि व्यंग्य और मीम संस्कृति लोकतंत्र का हिस्सा है और इसे देशविरोधी करार देना गलत है। वहीं, दूसरा पक्ष दिपके पर राजनीतिक एजेंडा चलाने का आरोप लगा रहा है। एक यूजर ने इसे बेरोजगार युवाओं का झुंड कहा, तो दूसरे ने इसे युवाओं की आवाजों को दबाने की कोशिश करार दिया।
कौन हैं अभिजीत दिपके? कॉकरोच जनता पार्टी का नेतृत्व करने वाले अभिजीत दिपके पुणे से पत्रकारिता में स्नातक हैं और उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पढ़ाई की है। 30 वर्षीय दिपके 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (AAP) से भी जुड़े रहे हैं और दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के डिजिटल कैंपेन में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
विवाद की जड़ क्या है? इस पेज की शुरुआत 16 मई को हुई, जब सर्वोच्च न्यायालय की एक टिप्पणी को आधार बनाकर व्यंग्यात्मक कंटेंट बनाना शुरू किया गया। देखते ही देखते यह पेज तेजी से वायरल हुआ और इसके फॉलोअर्स की संख्या 10 मिलियन के पार पहुंच गई। अब यह मामला महज एक सोशल मीडिया पेज तक सीमित न रहकर राजनीतिक और वैचारिक द्वंद्व में बदल चुका है।
*This is the screen recording of our audience demographic which we have shared with media before our account was hacked.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 23, 2026
More than 94% of the audience is from India.
Why is a Union Minister @KirenRijiju labelling Indian youth as Pakistani? https://t.co/av0WnxIOui pic.twitter.com/W4YY1LL1IJ
मिडिल ईस्ट में शांति का बिगुल: ईरान-अमेरिका डील के करीब, ट्रंप ने किया बड़ा दावा
कान्स के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय का बॉस लेडी अवतार, व्हाइट पैंटसूट में बिखेरा जलवा
टीचर की पत्नी पर बच्चे का खतरनाक कॉमेंट: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मासूमियत और शरारत का वीडियो
गाजा में स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ रही है: जीवन रक्षक उपकरणों की सप्लाई पर रोक से गहराया संकट
धर्म परिवर्तन पर IRS अधिकारी का विवादित बयान: आदिवासी संस्कृति की जड़ों में नमक डालने जैसा
व्हाइट हाउस के बाहर खूनी खेल: कौन था नासिर बेस्ट, जो खुद को मानता था ईसा मसीह ?
खटीमा रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर: एक्टिवा से टकराई हाथी, टूटकर सड़क पर गिरे दांत
भारत-अमेरिका रिश्तों का नया अध्याय: विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने खोले सहयोग के नए दरवाजे
बांद्रा पूर्व का रण: घुसपैठिए बनाम बेसहारा , महायुति के दो नेताओं की अलग-अलग राह
उत्तराखंड के पहाड़ों पर धधकी आग: टिहरी में 14 हेक्टेयर जंगल स्वाहा